Viral Video Today: ब्राजील से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है. बंजी जंपिंग के दौरान हुई एक लापरवाही ने 21 साल की लड़की की जान ले ली. घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील के साओ पाउलो में लिमेरा इलाके में स्थित एक पुल से बंजी जंपिंग करवाई जा रही थी. इसी दौरान 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास को लगभग 115 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे छोड़ दिया गया. आरोप है कि स्टाफ लड़की को सेफ्टी रोप से बांधना ही भूल गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रू के सदस्य लड़की को उठाकर पुल के किनारे तक ले जाते हैं और फिर नीचे की तरह छोड़ देते हैं. लेकिन अगले ही पल वहां मौजूद लोगों को एहसास होता है कि लड़की के शरीर से सुरक्षा रस्सी जुड़ी ही नहीं थी. वीडियो में कुछ लोग घबराकर चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, ‘रस्सी… रस्सी…!’ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद तुरंत इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया. मगर लड़की को बचाया नहीं जा सका. अधिकारियों ने मौके से शव बरामद कर जांच के लिए भेज दिया. घटना के बाद पुलिस ने बंजी जंपिंग ऑपरेशन से जुड़े कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा मानवीय भूल थी या सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी.
JUST IN: 21-year-old dies after workers forget to attach safety rope and push her off 40-meter bridge in São Paulo’s Limeira, Brazil pic.twitter.com/ceqniPJkUs
— Rapid Report (@RapidReport2025) June 13, 2026
बताया जा रहा है कि मारिया ने जंप से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुल और बंजी जंपिंग से जुड़े फोटो शेयर किए थे. एक पोस्ट में उसने मजाकिया अंदाज में लिखा था— ‘आखिर किस पागल ने मुझे पुल से कूदने की इजाजत दी?’ वीडियो वायरल होने के बाद लोग आयोजन करने वाली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे टक्रिमिनल नेग्लिजेंसट बताया है, जबकि कुछ लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी की मांग की है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.