क्या है 67? जेन अल्फा का वो स्लैंग जो बना वर्ड ऑफ द ईयर, जानें इसका असली मतलब

हाल ही में बच्चों और टीनएजर्स के बीच '67' शब्द तेजी से फैल रहा है. यह न तो गणित का सवाल है, न ही कोई नंबर गेम, बल्कि जेन अल्फा का नया ऑनलाइन ट्रेंड और इंटरनेट स्लैंग बन चुका है.

Published date india.com Published: October 30, 2025 7:06 PM IST
क्या है 67? जेन अल्फा का वो स्लैंग जो बना वर्ड ऑफ द ईयर, जानें इसका असली मतलब

Viral News: अगर हाल ही में आपने किसी बच्चे को “सिक्स-सेवन (67)” कहते सुना और आप पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए, तो आप अकेले नहीं हैं. यह न तो कोई गणित का सवाल है, न ही खेल का स्कोर और बिलकुल भी वैसा नहीं जैसा आप सोच रहे हैं. यह दरअसल जेन अल्फा का नया स्लैंग बन चुका है और Dictionary.com ने इसे 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित कर दिया है.

इसे “सिक्स्टी-सेवन” नहीं, बल्कि सिक्स-सेवन (67) बोला जा रहा है. इस घोषणा के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. यह शब्द, या तकनीकी रूप से संख्या, अब टिकटॉक, मीम्स और स्कूल हॉलवे में वायरल हो चुका है. लेकिन इसका मतलब क्या है? यही सबसे दिलचस्प बात है.

‘Meh’ या ‘So-So’ का नया अंदाज

Dictionary.com के अनुसार, 67 सबसे पहले तब सामने आया जब आर्टिस्ट Skrilla ने अपना ट्रैक Doot Doot (67) रिलीज किया. इसके बाद यह पूरी तरह वायरल हो गया. बास्केटबॉल खिलाड़ियों के वीडियो और एक करिश्माई बच्चे, जिन्हें अब 67 किड कहा जाता है, ने इस संख्या को डिजिटल फेनोमेनन बना दिया.

शिक्षक हुए परेशान

जल्द ही, शिक्षक रेडिट और एक्स पर पोस्ट करने लगे कि कैसे अपने छात्रों को दिनभर “सिक्स-सेवन” कहने से रोकें. लेकिन इतनी सारी एक्सप्लेनर वीडियो के बावजूद भी कोई सही अर्थ साझा नहीं कर सका. Dictionary.com के एक प्रेस रिलीज में कहा गया, “सप्ताहों में, शिक्षक ऑनलाइन टिप्स शेयर कर रहे थे कि कैसे अपने छात्रों को दिनभर 67 कहने से रोकें.”

क्या है इस शब्द का मतलब?

Dictionary.com के अनुसार, यह शब्द “so-so”, “meh” या “maybe this, maybe that” के लिए इस्तेमाल हो सकता है. लेकिन असल में, 67 एक वाइब है, मतलब नहीं और यही वजह है कि जेन अल्फा इसे पसंद करता है. 67 की सबसे खास बात यह है कि इसे परिभाषित करना असंभव है. यह अर्थहीन है.”

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया, “67 यह दिखाता है कि कैसे नया शब्द दुनिया में तेजी से फैल सकता है जब एक नई पीढ़ी वैश्विक बातचीत में शामिल होती है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लिस्ट में अन्य शब्द

इस साल की शॉर्टलिस्ट में रचनात्मकता का ध्यान रखा गया. Aura Farming, Broligarchy, Tradwife, Tariff और Overtourism जैसे शब्द भी इसमें शामिल थे. कुल मिलाकर 67 सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जेन अल्फा की संस्कृति और इंटरनेट की निरर्थक वाइब का प्रतीक बन गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.