Little Boy Dance: 7 साल के बच्चे ने शादी में दिखाए किलर डांस मूव्स, लोगों ने की गोविंदा से तुलना- देखें Video

7 साल के बच्चे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. बच्चा अंग्रेजी बीट सॉन्ग पर शादी में डांस करता नजर आ रहा है.

Published date india.com Published: December 15, 2021 6:27 PM IST
Little Boy Dance
बच्चे ने डांस से लूटी महफिल

बच्चों के डांस वीडियो के बिना सोशल मीडिया पर हर मौजूद हर डांस वीडियो अधूरा है. बच्चों के शानदार डांसिंग मूव्स हमेशा से लोगों को आकर्षित करते रहे हैं. हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसा ही शानदार डांस वीडियो जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. यह वीडियो है 7 साल के एक बच्चे का जिसके डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है. बच्चा अंग्रेजी बीट सॉन्ग पर शादी में डांस करता नजर आ रहा है. लोग 7 साल के बच्चे की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हैं और उम्मीद है कि आपको भी यह डांस वीडियो काफी पसंद आएगा.

शानदार हैं बच्चे के डांस मूव्स
इस वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम यूजर हिमांक मिश्रा ने अपने एकाउंट पर पोस्ट किया है. इंस्टा बायो में खुद को हिमांक ने एक डांसर के रूप में पेश किया है. 17 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमांक यो यो हनी सिंह के अंग्रेजी बीट सॉन्ग पर फुल एनर्जी में डांस कर रहे हैं. वीडियो किसी शादी समारोह का दिखाई पड़ता है और हिमांक ने इस दौरान थ्री पीस सूट पहना हुआ है. वीडियो को अभी तक 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

View this post on Instagram

A post shared by Himank Mishra (@himankstar)

लोगों ने बताया गोविंदा जैसा
हिमांक मिश्रा के डांस वीडियो से लोग प्रभावित होकर उन्हें सुपरस्टार बता रहे हैं. वीडियो पर एक शख्स ने कॉमेंट किया है, ‘डांस फ्लोर तो पीछे छूट गया.’ वहीं, दूसरे ने लिखा है, ‘किलर एक्सप्रेशन.’ एक और यूजर लिखते हैं, ‘गोविंदा के जैसे हो आप.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.