
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
आपने अपनी जिंदगी में कई खतरनाक कब्रिस्तानों के बारे में सुना होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा कब्रिस्तान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस देखने के बाद आप कांप उठेंगे. इस वायरल वीडियो में रूस के एक ऐसी नगरी का ड्रोन शोट लिया गया है, जिसमें पूरे क्षेत्र में हर तरफ सिर्फ विशाल हड्डियां पड़ी हुई हैं. यहा दृश्य इतना ज्यादा खतरनाक है कि पहली नजर में ऐसा मालूम होता है कि यहां एक वक्त बहुत दर्दनाक हादसा हुआ होगा, लेकिन हकीकत कुछ और है.
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन की मदद से एक रहस्यमयी जगह का शॉट लिया जा रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ विशाल कंकाल ही पड़े हुए हैं. यह दृश्य इतना ज्यादा खतरनाक है कि देखने वालों की हालत खराब हो जाए. वीडियो में बताया गया कि ये इलाका रूस में स्थित है, जहां हर तरफ किसी रहस्यमयी जीव की नहीं बल्कि व्हेल के कंकाल है. हालांकि, इस वीडियो में दिखा रहा सीन किसी भूतिया डेस्टीनेशन से कम नहीं लग रहा है. क्या हो अगर आप रात के समय या दिन के उजाले में भी इस जगह पहुंच जाए, तो यकीनन आप के दिल की दड़कन तेज हो जाएगी और आप बड़ा संभल के कदम रखेंगे.
व्हेल बोन एली (Alley of Skulls) रूस के यट्टीग्रान द्वीप पर स्थित एक मशहूर और रहस्यमय ऐतिहासिक जगह है. इसे लगभग 600 से 700 साल पहले प्राचीन एस्किमो समुदाय ने बनाया था. उस समय यह लोग समुद्र पर निर्भर थे और व्हेल का शिकार उनकी जीवनशैली का अहम हिस्सा हुआ करता था. व्हेल के शिकार के बाद वे उनकी विशाल हड्डियों और खोपड़ियों को सम्मान के प्रतीक के रूप में जमीन में सीधी कतारों में खड़ा करते थे. माना जाता है कि यह जगह धार्मिक अनुष्ठानों, सामूहिक बैठकों, उत्सवों और सामाजिक निर्णयों के लिए इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि, आज यह जगह भले ही लोगों को पहली नजर में डरा दे, लेकिन यह उस प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की याद भी दिलाता है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म में शेयर किया गया है. कॉपी लिखे जाने तक सोशल मीडिया में हर जगह सिर्फ इसी वीडियो के चर्चे हैं, जहां लोग इस जगह के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि- भाई साहब ये क्या है, नर्क तो नहीं? वहीं, अन्य ने लिखा दुनिया में ऐसा कुछ भी छिपा हुआ है, धीरे-धीरे सब सामने आ रहा है. हालांकि, वीडियो बहुत वायरल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.