
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
सांपों के बारे में सोचते ही सबसे पहले किंग कोबरा का नाम सबके दिमाग में आता है. सांप की यह प्रजाति बेहद जहरीली होती है, जो एक बार में ही किसी की भी जान ले सकती है. लेकिन क्या हो अगर कोई इस मौत के सौदागर किंग कोबरा को परेशान करने लगे तो ये जहरीला सांप उसकी जान जरूर ले लेगा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ और ही देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा को खूब परेशान करता है, जिसके चलते किंग कोबरा कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को जंगल में किंग कोबरा मिल जाता है. आमतौर पर लोग सांप देखते ही उस रास्ते से भाग जाते हैं. लेकिन यह निडर शख्स भागने की बजाय किंग कोबरा को छूने लगता है, जैसे ही किंग कोबरा उस पर हमला करता है, वह तुरंत पीछे हट जाता है और बड़ी ही समझदारी से उसका सिर पकड़ लेता है. वायरल वीडियो में आगे देखा जाता है कि शख्स एक बार नहीं बल्कि कई बार किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है, जिसके जवाब में सांप उस पर हमला कर देता है, लेकिन हद तो तब हो गई जब यह निडर शख्स किंग कोबरा के हमला करने पर उसके सिर पर थप्पड़ मारने लगता है.
वीडियो में देखा गया जैसे ही शख्स किंग कोबरा को मारता है, किंग कोबरा उससे डर के भागने लगता है. किंग कोबरा का इस तरह भागना बेहद हैरान करने वाला था. हालांकि, वीडियो में आगे कई चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि किंग कोबरा शख्स से डरने लगता है और धीरे-धीरे शांत हो जाता है. सांप को शांत देखकर शख्स बड़े आराम से उसके सिर को अपने सिर से छूने लगता है. हैरानी की बात यह है कि सांप इस दौरान कुछ नहीं करता और उसे ऐसा करने देता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @osari_try_chei नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.कॉपी लिखे जाने तक, वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका था और ढेरों यूजर्स ने इसे लाइक व कमेंट्स भी किए थे. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “भाई खतरे में नहीं है, भाई खुद खतरा है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने किंग कोबरा की प्रजाति पर सवाल उठाते हुए लिखा, “क्या ये सच में किंग कोबरा है?” वीडियो पर कई मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.