
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
Train Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेन में स्टंट करने वाली वीडियो वायरल होती रहती है, जहां लोग तेज रफ्तार ट्रेनों में कई तरह के जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं. इसी मामले का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां एक युवक तेज रफ्तर ट्रेन में स्टंट करने की कोशिश कर रहा होता है. तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी.
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ है. दावा किया गया है कि युवक इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए चलती ट्रेन में स्टंट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज गति से चल रही ट्रेन की खिड़की के बाहरी हिस्से से लटक गया. यह फुटेज कासगंज से कानपुर जा रही ट्रेन का है.
वीडियो में देखा गया कि युवक को तेज रफ्तार ट्रेन से गिरने से बचाने के लिए लोगों ने उसका हाथ पकड़ा हुआ था, ताकि खिड़की में लटके-लटके उसका हाथ न छूट जाए और वह किसी बड़ी घटना का शिकार ना हो जाए. हालांकि, जब ट्रेन ग्रामीण इलाकों से गुजरने लगी, तो ट्रेन को रोका गया और युवक सुरक्षित रूप से उतर गया. ट्रेन में सवार लोगों की मदद से यह खतरनाक स्थिति टल गई, वरना शख्स को इस स्टंट की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ सकती थी.
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. साथ ही, वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने मामले की जानकारी भी दी. कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को 259.7k लोगों ने देखा था और कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा, ‘भारत में कलाकारों की कमी नहीं है’, वहीं एक अन्य यूजर ने युवक की हरकत देखकर लिखा, ‘शिट यार, बच गया!’ हालांकि, लोगों ने इस तरह के स्टंट को रोकने के लिए रेलवे से बड़े कदम उठाने की भी बात कही.
A young guy fell from a moving train while performing a stunt for a Reel later people saved him somehow, Kasganj to Kanpur
pic.twitter.com/L9fMlOsHtE— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 10, 2025
वीडियो के वायरल होने पर कानपुर जोन के ADG ने सरकार रेलवे पुलिस (GRP) यूपी को टैग करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए. इसके बाद GRP यूपी ने एसपी GRP आगरा को जांच के लिए कहा. एसपी GRP आगरा ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि फर्रुखाबाद रेलवे पुलिस स्टेशन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, अब तक इस मामले में किसी पुलिस कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.