Viral Video: एयरपोर्ट से हवाई जहाज ही खींचकर ले गया शख्स, बोला- किश्त जमा करो, प्लेन ले जाओ | देखें वीडियो

Ajab Gajab Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स जहाज का अगला पहया अपना वाहन में रखता है और फिर पूरी रफ्तार में विमान लेकर निकल गया.

Published date india.com Published: December 8, 2025 9:33 AM IST
Trending Video
वीडियो में शख्स बकायदा जहाज खींचकर ले जाते हुए नजर आता है. (Photo/Instagram)

Aaj Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें गाड़ी में बैठे दो शख्स एयरपोर्ट से हवाई जहाज ही खींचकर अपने साथ ले गए. इनमें एक शख्स कहता है कि किश्त जमा नहीं हुई है और इसलिए वो विमान अपने साथ ले जा रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एयरपोर्ट पर छोटा हाथी (वाहन) खड़ा है. पीछे हवाई जहाज भी खड़ा हुआ नजर आता है. इसमें शख्स ने हवाई जहाज का अगला पहिया छोटे हाथी में रखा है. इसी के साथ शख्स कहता है कि ईएमआई समय पर जमा ना करने का कोई मतलब नहीं बनता है.

Exam Ka Video: परीक्षा में नकल करने लगा छात्र, मगर जैसे ही पर्ची निकाली राशन का हिसाब आ गया | देखें वीडियो

किश्त नहीं तो हवाई जहाज भी नहीं

फ्रेम में देखेंगे तभी एयरपोर्ट पर एक शख्स जहाज खींचकर ले जाने की वजह पूछता है. जवाब मिलता है कि किश्त जमा नहीं करेंगे तो ऐसा ही करना पड़ेगा. अब ग्राउंड पर खड़ा स्टाफ उसे बॉस के आने तक रुकने के लिए कहता है. मगर शख्स इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं होता. शख्स कहता है कि किश्त जमा करो और अपना जहाज ले जाओ. मालूम हो मजेदार वीडियो साफतौर पर एआई का कमाल नजर आता है. मगर इसे देखकर किसी को भी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by mohd shan (@shan__50k)

सब्जीवाले को जहाज बेचने की धमकी

मजेदार वीडियो में शख्स आगे कहता है कि मालिक के पास सिर्फ पांच दिन का समय है. अगर पांच दिन में किश्त जमा कर दी तो अपना जहाज ले जाओ. अगर किश्त जमा नहीं की तो जहाज किसी और को बेच दिया जाएगा. मजेदार है शख्स सब्जी वाले को जहाज बेचने की धमकी देते हुए नजर आता है. एआई का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर shan__50k नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि सही बात है किश्त जमा नहीं करोगे तो ऐसा ही होगा. एक यूजर ने लिखा भाई एक तारीख को किश्त जमा हो जाएगी. जहाज लेकर मत जा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.