समुद्र के बीच बने किले नुमा होटल को तैरता देख हैरान हुए लोग! अंदर का नजारा देख आप भी हो जाएंगे दंग, देखें Video

Viral Video: समुद्र में तैरते एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल डिफेंस फोर्ट के तौर पर किया गया था. देखिए यह हैरान कर देने वाला वीडियो.

Published date india.com Published: May 8, 2025 7:09 PM IST
Abandoned Floating Hotel Viral Video
Abandoned Floating Hotel Viral Video

होटल तो आपने कई देखे होंगे, जो आरामदायक और शानदार होते हैं. हालांकि जब भी होटलों की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले दुबई जैसे शहरों का नाम आता है. लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजारा कुछ अलग ही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र के बीचों-बीच एक किले जैसी भव्य इमारत मौजूद है, जैसे ही वीडियो बना रहा शख्स इसके अंदर जाता है और वहां का नजारा दिखाता है, उसे देखकर हर कोई हैरान है.

बीच समुद्र में होटल

ट्रैवल व्लॉगर जोश ने अपने व्लॉग में एक अनोखे तैरते हुए होटल की झलक दिखाई, जो अब सुनसान और वीरान पड़ा है. यह होटल समुद्र के बीचों-बीच बना हुआ है और वहां तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है. जोश के मुताबिक, यह होटल कई सालों से बंद है और कभी फर्स्ट और सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय डिफेंस फोर्ट के तौर पर इस्तेमाल होता था. वीडियो की शुरुआत में यह जगह एक आम लाइटहाउस जैसी लगती है, लेकिन जब जोश अपने दोस्तों के साथ होटल के अंदर जाता है, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला होता है. अंदर खूबसूरत कमरे, सजे हुए बेड और शानदार इंटीरियर मौजूद है, जो किसी फाइव स्टार होटल जैसा अहसास देता है.

जानिए कहां और कितना है एक रात का किराया?

जोश के मुताबिक, इस अनोखे तैरते होटल में एक रात बिताने की कीमत करीब 700 डॉलर यानी लगभग 59 हजार रुपये तक हो सकती थी. हालांकि यह होटल पिछले पांच वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है. यह समुद्री होटल यूनाइटेड किंगडम के पोर्ट्समाउथ हार्बर के पास स्थित है. जोश ने यह भी बताया कि वह पिछले एक दशक से ऐसी ही रहस्यमयी और परित्यक्त जगहों की खोज कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर कई सारी बाते कह रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Josh (@exploringwithjosh)

क्या रहे लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @exploringwithjosh पर पोस्ट किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है. इतना ही नहीं, इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “हाहा, मुझे क्यों लगा कि ये हाउल्स मूविंग कैसल है.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “जॉम्बी आपोकलिप्स से बचाव के लिए एकदम परफेक्ट है.” एक और यूजर ने लिखा, “सच कहूं तो मैं वहां रुकना पसंद करूंगा, खासकर आखिरी कमरे में, जो अभी भी बिल्कुल अच्छी हालत में लगता है!” वीडियो के कमेंट बॉक्स में इस तरह की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.