कार एक्सीडेंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)
Accident Ka Video:सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार हवा में उड़ती हुई सीधे एक घर के आंगन में जा घुसती नजर आ रही है. यह खौफनाक हादसा कर्नाटक के मंगलुरु शहर के मराकड़ा इलाके में हुआ, जहां वैगनआर कार का टायर फटने से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क से उछलकर घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ यह नजारा देखकर हर कोई सिहर उठा है.कार पलटकर एक तरफ झुक गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से सभी कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच निकले. यह घटना 1 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3:51 बजे की है. कार नीरमरगा से बोंडेल की ओर जा रही थी और सामान्य स्पीड पर थी.
अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सड़क छोड़कर हवा में लहराती हुई उड़ती है और फिर जोरदार धमाके के साथ घर के कंपाउंड में गिरती है. आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. शुक्र है कि इस भयानक क्रैश में किसी की जान नहीं गई, सभी यात्री मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं.
— Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) January 3, 2026
Add India.com as a Preferred Source
क्या बोले नेटिजन्स
सोशल मीडिया यूजर@motordave2 ने इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया, जहां इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे ‘रोहित शेट्टी की फिल्म जैसा’ बता रहा है, तो कोई टायर फटने की वजह पर सवाल उठा रहा है. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ टायरबर्स्ट नहीं, बल्कि स्पीडिंग या किसी चीज से बचने की कोशिश भी हो सकती है. रोड सेफ्टीएक्सपर्ट्स ने इस घटना को सबक बताते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय टायरों की जांच और स्पीडकंट्रोल जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.