VIDEO: पानी पीने के बाद बंदर ने किया ऐसा काम जिसे इंसान भी ठीक से नहीं कर पाते, वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखेंगे कि बंदर बड़ी सावधानी से नल से पानी पीता है और इसके बाद नल को खुद बंद भी करता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा.

Published date india.com Published: April 12, 2026 3:56 PM IST
Viral Video
बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें भावुक कर देता है. कई बार नजारे चौंकाते भी हैं. अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत कुछ सिखाता है. दरअसल वायरल वीडियो एक बंदर से जुड़ा है जो ऐसा व्यवहार करता दिखता है, जो आमतौर पर इंसानों से उम्मीद की जाती है, लेकिन अक्सर देखने को नहीं मिलता. वीडियो में बंदर एक पानी के नल के पास पहुंचता है.

ये भी पढ़ें- कहां पैदा हुए थे वैभव सूर्यवंशी, सचमुच जानकर चौंक जाएंगे आज

आराम से पानी पीता हैं बंदर

वह सावधानी से नल खोलता है और आराम से पानी पीता है. यहां तक सब सामान्य लगता है, लेकिन इसके बाद जो होता है वही इस वीडियो को खास बना देता है.  पानी पीने के तुरंत बाद बंदर बिना किसी जल्दबाजी के नल को बंद कर देता है. बंदर ऐसा करीब दो करता है, जिससे साफ हो जाता है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि सीखी हुई आदत है.

यह नजारा सीधे तौर पर हमारे रोजमर्रा के व्यवहार पर सवाल उठाता है. अक्सर घरों, दफ्तरों या सार्वजनिक जगहों पर लोग पानी का इस्तेमाल करने के बाद नल खुला छोड़ देते हैं. यह वीडियो किसी मनोरंजन से ज्यादा एक आईना बनकर सामने आया है. यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि जिन संसाधनों पर हमारा जीवन निर्भर है, उनकी कद्र हम कितनी जिम्मेदारी से कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.