महाकुंभ में बटुआ चोरी होने के बाद शख्स ने वहीं खोल ली चाय की दुकान, इतना पैसा कमाया कि खुद यकीन नहीं हुआ

बटुआ चोरी होने के बाद कुछ समय के लिए तो ये शख्स परेशान हुआ लेकिन फिर प्रयाग में ही रहने का फैसला किया और सोचा कि अगर वह कोई अस्थायी व्यवसाय शुरू कर दे तो इससे कुछ पैसे वापस मिल सकते हैं.

Published date india.com Published: February 21, 2025 2:42 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है.)
(प्रतीकात्मक तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है.)

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से जारी महाकुंभ में कई ऐसी घटनाएं हुईं है जिन्हें खूब चर्चा मिली है. महाकुंभ में कई ऐसे लोग भी आए जो खूब चर्चित हुए. अब एक ऐसे इंसान की कहानी सामने आई है जो महाकुंभ में तीर्थयात्री बन कर गया था लेकिन एक घटना ने उसकी जिंदगी बदल दी. वृंदावन से प्रयागराज गए इस शख्स का बटुआ मेले में चोरी हो गया. इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिससे उसे पैसे और प्रसिद्धि दोनों मिली.

महाकुंभ में अपना बटुआ चोरी हो जाने के बाद वृंदावन के इस शख्स ने चाय की दुकान खोली और खूब पैसा बनाया. बटुआ चोरी होने के बाद कुछ समय के लिए तो ये शख्स परेशान हुआ लेकिन फिर प्रयाग में ही रहने का फैसला किया और सोचा कि अगर वह कोई अस्थायी व्यवसाय शुरू कर दे तो इससे कुछ पैसे वापस मिल सकते हैं. ये आईडिया सही साबित हुआ. उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह 50,000 रुपये कमा लेगा.

कंटेंट क्रिएटर शुभम प्रजापत ने दावा किया है कि एक व्यक्ति ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में 10 रुपये प्रति कट की चाय बेचकर प्रतिदिन 5,000 रुपये रोज कमाए हैं. चाय विक्रेता ने बताया कि बटुए के साथ उसके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए थे. इसके वापस मिलने की उम्मीद में इधर-उधर भटकने के बजाय, उसने समय का सदुपयोग करने का फैसला किया.

उसने सामान जुटाया और एक चाय की दुकान खोली. कुछ ही दिनों में वह रोज औसतन 2,000-3,000 रुपये कमाने लगा. अब तक चाय की दुकान से उसने 50,000 रुपये की कमाई की है. इस चलती फिरती चाय की दुकान पर नागरिक, पुलिस, बच्चे, सफाई कर्मचारी, ठेका मजदूर, वीआईपी, भिक्षु, पुजारी, प्रवासी, विदेशी सब चाय पीने आते हैं.

हालांकि चाय बेचकर चर्चित होने वाले शख्स ने अपना नाम नहीं बताया. उसने कुंभ के बाद की अपनी योजनाओं के बारे में भी कोई बात नहीं की. बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.