Ravan Ka Video: हिमालय में दिखा 10 सिर वाला रावण, AI का ये वीडियो देखकर भी डरने लगे लोग

Ravan Ka Video: भगवान राम का नाम सुनकर दिमाग में रावण का नाम भी जरूर आता है. वही रावण जिसके दस सिर थे. सोचा है अगर रावण हिमालय में दिख जाए तो कैसा नजारा होगा.

Published date india.com Published: December 31, 2025 12:46 PM IST
Viral Video Today
हिमालय में घूम रहे रावण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/Instagram)

Ravan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया आज इंसानी कल्पना से भी आगे पहुंच चुकी है. यहां कभी-कभी तो ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जो दिमाग घुमा देते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है. यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है. कभी सोचा है कि भगवान राम के हाथों पराजित होने वाला रावण वर्तमान में नजर आ जाए तो क्या होगा. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी सचमुच एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. इसमें रावण सचमुच हिमालय में टहलता हुआ नजर आया है. हालांकि वायरल वीडियो साफतौर पर एआई द्वारा बनाया गया है, मगर इसे देखकर कोई भी डर जाएगा.

बांग्लादेश और पाकिस्तान में HAPPY NEW YEAR कब है, कल्पना से भी परे मिला है जवाब

हिमालय में दिखा रावण

वायरल वीडियो में सिर्फ अंधेरा और बर्फ ही बर्फ नजर आती है. देखने में नजारा बेहद शांत लगता है. मगर तभी दस सिर वाले रावण की एंट्री होश उड़ा देती है. फ्रेम में देखेंगे कि हिमालय की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी के बीच रावण हाथ में गदा लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ नजर आता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा. इसमें देखेंगे रावण रावण धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. उसके हाथ में एक हाथ में तीर है तो दूसरे हाथ में कमान भी है. वीडियो साफतौर पर एआई द्वारा बनाया गया है. मगर इसमें रावण का शांत मगर खतरनाक रूप किसी को भी डराने के लिए काफी है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Anmol Bohra (@anmolbohraa)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मालूम हो हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वनीडियो इंस्टाग्राम पर anmolbohraa नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.