AI Viral Video: जिंदगी क्या है? एआई ने चंद सेकेंड में दिखा दी पूरी जर्नी | भावुक कर देगा वीडियो

AI Viral Video: इसमें देख सकते हैं कि वीडियो के जरिए एआई ने जिंदगी क्या है इसको दिखाया है. यूजर्स देखते ही इमोशनल हो गए.

Published date india.com Published: January 11, 2024 8:11 PM IST
AI Viral Video

AI Viral Video: इन दिनों हर ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का बोलबाला है. एआई को कमांड देकर लोग पास्ट फ्यूचर सब देख रहे हैं. हालांकि इनमें सत्यता दूर-दूर तक नहीं होती है ये सिर्फ एआई की कल्पना भर होती है. लोग एआई के जरिए तरह-तरह की एक्टिविटी कर रहे हैं. लोग महाभारत और रामायण के पात्रों से लेकर एलियन कैसा दिखता होगा ये भी कमांड दे रहे हैं. एआई से बनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अभी इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एआई ने जिंदगी क्या है? इस पर वीडियो पेश किया है.

जिंदगी तेरी मेरी कहानी है

ध्यान खींच रहे इस वीडियो को देख मालूम होता है कि एआई से पूछा गया कि आखिर जिंदगी क्या होती है. इस पर एआई ने एक वीडियो पेश किया है. इसमें एक शख्स के बचपन से लेकर जवानी और फिर बुढ़ापे तक की जर्नी को सेकेंडों में पूरा कर दिया है. आप देखेंगे कि बच्चा पैदा होता है और फिर थोड़ा बड़ा होता है. कुछ सालों बाद वो स्कूल जाने लगता है. कुछ सालों बाद वो कॉलेज चला जाता है. फिर उसकी शादी हो जाती है. फिर उसके बच्चे होते हैं. वो उन्हें संभालने लगता है. फिर शख्स एकाएक बूढ़ा हो जाता है. इस तरह एआई ने जिंदगी से जुड़े सवाल का जवाब दिया है.

यहां देखिए एआई द्वारा पेश किया वीडियो:

एआई द्वारा क्रिएट किए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जिंदगी तेरी मेरी कहानी है’ गाना बज रहा है. इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है. वीडियो को rajkumar.sharma.9638 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘अगर आप बूढ़े हो रहे हैं तो लकी हैं कि जवानी में नहीं मरना पड़ा.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘यह कोई छोटा वीडियो नहीं बल्कि पूरा वीडियो है. इसमें पूरी जिंदगी समेटी हुई है.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘पूरा जीवन ही दिखा दिया.’ इस वीडियो को कई लाख लोग अभी तक देख चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.