Ajab Gajab Video Google Trends Viral Video Boy Inserts Thread Into Ear And Pulls It Out From Nose Viral Video Will Shocked Everyone
Viral Video: कान में डालकर नाक से निकाल दिया धागा, होश उड़ा देगा लड़के का गजब टैलेंट | देखें वीडियो
Viral Video Today: वीडियो में बच्चा शांत मन से खड़ा है. उसके हाथ में एक पतला सा धागा या लंबी तार जैसी चीज है. बिना किसी हिचकिचाहट के वह इसे अपने कान के छेद में धीरे-धीरे अंदर डालना शुरू करता है.
बच्चे का ये वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo/X)
AjabGajab Video: आज के सोशल मीडिया युग में रोज कोई ना कोई ऐसा वीडियोवायरल होता है जो लोगों के होश उड़ा देता है. लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो ऐसा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यह वीडियो एक साधारण से दिखने वाले गांव के बच्चे का है, जिसने अपने शरीर के साथ ऐसा अनोखा और जोखिम भरा करतब किया कि देखने वाले बार-बार आश्चर्यचकित हो रहे हैं. वीडियो में बच्चा शांत मन से खड़ा है. उसके हाथ में एक पतला सा धागा या लंबी तार जैसी चीज है. बिना किसी हिचकिचाहट के वह इसे अपने कान के छेद में धीरे-धीरे अंदर डालना शुरू करता है.
आसपास खड़े लोग पहले तो हैरान होते हैं, कुछ तो डर भी जाते हैं. लेकिन असली चौंकाने वाला पल तब आता है जब कुछ ही सेकंड्स बाद वही धागा उसके नाक के नथुने से बाहर निकल आता है. पूरा दृश्य इतना विचित्र और अविश्वसनीय है कि मौजूद लोग सन्न रह जाते हैं, और सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले यूजर्स भी अपनी आंखें फाड़े बैठे रह जाते हैं. यह ट्रिक असल में कान और नाक को जोड़ने वाली नैचुरलपैसेज का इस्तेमाल करके की जाती है.
यहां एक्स पर देखें वीडियो
टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती
कान में डालो नाक से निकालो
ग़ज़ब की टैलेंट हे बच्चे में pic.twitter.com/wi0MUbOLPK
कई लोग इसे बार-बार प्ले करके समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे संभव हो पाया. सबसे मजेदार बात है कि यह सब करने के बाद लड़का बड़े आराम से मुस्कुराता हुआ नजर आता है, जैसे उसके लिए यह कोई आम बात हो. उसकी सहजता और कॉन्फिडेंस देखकर लगता है कि यह हुनर वह लंबे समय से प्रैक्टिस करता रहा है. मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @manz39754 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.