अखिलेश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)
Akhilesh Yadav Viral Video: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक अलग ही अंदाज इन दिनों चर्चा में है. दरअसल लखनऊ से सैफई जाते समय उन्होंने रास्ते में ऐसा कुछ किया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. रास्ते में सपा नेता को एक शादी वाला घर नजर आया और अचानक उसी घर में पहुंचकर सबको चौंका दिया. इससे शादी वाले घर में मौजूद लोग हैरान रह गए. दूल्हे को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ जब उसने अचानक अपने बीच अखिलेश यादव को खड़ा पाया.
जानकारी के मुताबिक सैफई तहसील क्षेत्र के नगला केहरी गांव में एक परिवार के यहां हल्दी और मंडप का कार्यक्रम चल रहा था. घर के बाहर टेंट लगा था और मेहमानों के लिए पूड़ी और आलू की दावत सजी थी. इसी दौरान अखिलेश यादव का काफिला वहां से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि उन्होंनेगाड़ी रुकवाने को कहा और सीधे कार्यक्रम में पहुंच गए.
सपा को देख चौंक गया परिवार
अचानक सपा चीफ को अपने बीच देखकर पहले तो परिवार और मेहमान चौंक गए, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल खुशी में बदल गया. अखिलेश यादव ने दूल्हे और उसके परिजनों को बधाई दी. उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और गांव के लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में मठा के आलू खाने की इच्छा जताई, जिस पर लोगों ने उन्हें गिलास में सब्जी परोस दी. अखिलेश ने सादगी से वही खाना खाया जो बाकी मेहमानों को परोसा जा रहा था.
Add India.com as a Preferred Source
लोगों में घुल-मिल गए सपा नेता
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बिना किसी औपचारिकता के लोगों से घुल-मिल रहे हैं. लोगों ने बताया कि इतने बड़े नेता का अचानक यूं कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए यादगार पल बन गया. दूल्हे ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि यह पल वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
एक्स पर देखें वीडियो
शादी में बिन बुलाये मेहमान ओर वो भी
पूर्व CM @yadavakhilesh जी हो तो !
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी भी श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की तरह ही अपने सैफई क्षेत्र से जुड़ाव रखते हैं,
सड़क से गुज़र रहे थे एक गाँव पड़ता है नगला केहरी वहाँ
दावत चलती देख उनका मन हुआ मठा के आलू… pic.twitter.com/vr7Z2Zf8vf
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समर्थक इसे अखिलेश यादव की सादगी और जमीनी जुड़ाव का उदाहरण बता रहे हैं. फिलहाल, शादी वाले घर की यह अनोखी मुलाकात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. मालूम हो वीडियो एक्स पर @AnuragVerma_SP नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.