American Airlines Pilots Fears On Flight Highjack News Emergency Landing Know The Actual Reason Here
क्या सच में हाईजैक हुई थी अमेरिका की फ्लाइट? जानिए विमान के अंदर की वो घटना, जिससे सहम गए पायलट; करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग
American Airlines Highjack News: अमेरिका में एक विमान में ऐसी घटना घटी, जिससे पायलटों को तुरंत आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. पायलटों को लगा कि कोई विमान को हाईजैक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जांच में सामने आया सच बहुत हैरान कर देने वाला था.
अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नेब्रास्का में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ गई. रिपोर्ट के मुताबित, विमान के पायलटों को कॉकपिट के दरवाजे पर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्हें लगा कि कोई कॉकपिट की दरवाजा तोड़ कर घुसने की कोशिश कर रहा है. पायलटों ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवा दी.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 20 अक्टूबर सोमवार की है, जब अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 6469 उड़ान भरने के 40 मिनट से भी कम समय बाद नेब्रास्का के ओमाहा एयरपोर्ट पर लौट आई. यह विमान लॉस एंजेलिस के लिए जा रही थी. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि घटना तब हुई जब इंटरकॉम में गड़बड़ी के कारण फ्लाइट क्रू का पायलटों से संपर्क टूट गया. इस कारण पायलटों को इंटरकॉम से एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्हें लगा कि कोई विमान के कॉकपीट का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा है. यहीं से चीजें बिगड़ी गई और विमान की लैंडिंग करवानी पड़ी.
दरवाजे से क्यों आ रही थी आवाज?
दरअसल, पायलटों को दरवाजा से जो आवाज आ रही थी, वह किसी हाईजैकर की नहीं, बल्कि फ्लाइट अटेंडेंट की थी, जो कॉकपीट का दरवाजा जोर से खटखटा रहे थे. इसी आवाज की वजह से पायलटों को लगा कि कोई गलत इरादे से अंदर आने की कोशिश कर रहा है, जिससे बचने के लिए पायलटों ने तुरंत आपात लैंडिंग का रास्ता चुना.
एयरलाइन कंपनी SkyWest ने बाद में बयान जारी करके कहा, ‘यह कोई सुरक्षा खतरा नहीं था. हमारे विमान में इंटरकॉम सिस्टम में दिक्कत आने के कारण पायलट और क्रू के बीच संचार नहीं हो पाया. सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.विमान में मौजूद यात्रियों ने बाद में सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव साझा किए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.