
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Anaconda Attack Video: सोशल मीडिया पर विशालकाय एनाकोंडा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में इस विशालकाय सांप की ताकत और शिकार करने का तरीका देखकर लोग हैरान रह गए. इसमें देख सकते हैं कि हरे रंग का एनाकोंडा अचानक ही उस समय पेड़ से पानी में गिरा जब नदीं में कुछ लोग मौजूद थे. एनाकोंडा को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. देख सकते हैं कि एक महिला बुरी तरह घबरा गई और पानी से बाहर निकलने की राह देखने लगी. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
वैसे भी ग्रीन एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांपों में गिना जाता है. इसका शरीर बेहद मजबूत और मांसल होता है, जिसकी वजह से यह बड़े जानवरों को भी आसानी से काबू कर लेता है. इसकी लंबाई कई मीटर तक हो सकती है और वजन भी बहुत ज्यादा होता है. यही कारण है कि इसे जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है. ग्रीन एनाकोंडा ज्यादातर दक्षिण अमेरिका के दलदली इलाकों, नदियों और घने जंगलों में पाया जाता है। यह पानी में बेहद शांत तरीके से चलता है, इसलिए शिकार को इसकी मौजूदगी का पता ही नहीं चलता. इसका रंग हरा और शरीर पर काले धब्बे होते हैं, जो इसे आसपास के वातावरण में छिपने में मदद करते हैं. यह अक्सर पानी के अंदर छिपकर सही मौके का इंतजार करता है.
View this post on InstagramA post shared by VB | Viral Bawaal Official – Memes | Comedy | News (@viralbawaal)
एनाकोंडा कोई जहरीला सांप नहीं होता, लेकिन फिर भी यह बेहद खतरनाक माना जाता है. यह अपने शिकार को दांतों से पकड़कर शरीर से कसकर जकड़ लेता है. इस प्रक्रिया को कंस्ट्रिक्शन कहा जाता है. धीरे-धीरे शिकार की सांस रुकने लगती है और वह कमजोर पड़ जाता है. इसके बाद एनाकोंडा पूरे शिकार को निगल जाता है. हालांकि ये स्पष्ट कर दें कि वायरल वीडियो में दिखाए गए सीन की किसी भी प्रकार से इंडिया डॉट कॉम हिंदी पुष्टि नहीं करता है. ज्यादातर लोग इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. इसे viralbawaal नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.