Anaconda Ka Video: क्लास में धम्म से गिरा 20 फीट का एनाकोंडा, फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे | देखें वीडियो

Anaconda Ka Viral Video: वायरल वीडियो एनाकोंडा से जुड़ा है जो क्लास की छत से अचानक धम्म से आ गिरता है. फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Published date india.com Published: January 4, 2026 8:41 AM IST
Snake Viral video
एनाकोंडा का ये वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. (Photo/Instagram)

Anaconda Ka Video: सांप का नाम सुनकर दिमाग में किंग कोबरा की छवि पहले बनती है. कोबरा गलती से सामने पड़ जाए तो शरीर कांप जाता है. मगर जब बात सबसे खतरनाक सांप की होती है तब शायद दिमाग में अजगर का नाम आता है. क्योंकि अजगर शिकार को डसता नहीं है बल्कि निगल जाता है. मगर दुनिया के सबसे खतरनाक सांप की बात की जाए तो एनाकोंडा का नाम लिस्ट में पहले आता है. ये इतना खतरनाक सांप है जो एक बार शिकार को जकड़ ले तो उसकी शरीर की हड्डियों का भी चूरा बना देता है. मगर क्या हो जब वहीं सांप अचानक क्लास में धम्म से आ जाए. यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.

Funny Video: प्रमोशन के लिए पुनीत सुपरस्टार को बुला लिया, मगर शोरूम में तबाही देखकर ही डरा मालिक | देखें वीडियो

क्लास में धम्म से गिरा एनाकोंडा

वायरल वीडियो क्लास से जुड़ा है. क्लास में सीसीटीवी कैमरा लगा है और इसमें सबकुछ रिकॉर्ड भी हो रहा है. फ्रेम में देखेंगे कि क्लास खाली है. मगर तभी छत पर हलचल होती है. अभी कुछ पता नहीं चलता है. मगर कुछ सेकंड बाद छत का एक हिस्सा टूटता है और करीब बीस फीट लंबा एनाकोंडा नीचे की तरफ गिरता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. इसमें आगे देखेंगे कि सांप के शरीर का दूसरा हिस्सा भी क्लास में आ गिरता है. अब पूरी क्लास में सिर्फ एनाकोंडा का विशाल शरीर नजर आता है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Anmol Bohra (@anmolbohraa)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या बोले लोग

मालूम हो विशाल एनाकोंडा का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अच्छा है क्लास में बच्चे मौजूद नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्लास में टीचर जरूर होते. हालांकि लोगों ने वीडियो की सत्यता भी सवाल उठा ए हैं. कई यूजर्स ने मजाक बनाते हुए इसे साफतौर पर एआई का कमाल बताया है. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर anmolbohraa नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.