आनंद महिंद्रा ने 1 लाख रुपये मांगने वाले यूजर को दिया ऐसा जवाब, जिसे देख आप भी कहेंगे-'वाह'

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स आनंद महिन्द्र से 1 लाख रुपये की मांग करते हुए नजर आता है जिसके जवाब में बिजनेसमैन ने कुछ ऐसा कहा-आपकी हिम्मत के लिए तालियां!

Published date india.com Published: December 27, 2023 2:55 PM IST
आनंद महिंद्रा ने 1 लाख रुपये मांगने वाले यूजर को दिया ऐसा जवाब, जिसे देख आप भी कहेंगे-'वाह'

देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. उनके किए गए पोस्ट से लोग काफी इंस्पायर होते नजर आते हैं.लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने आनंद महिंद्रा से 1 लाख रुपये की डिमांड कर दी. जिसे देख लोग हैरान होते दिखाई दे रहे हैं. जवाब में आनंद महिंद्र ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे.

वायरल हो रहे पोस्ट में आप देख सकते हैं कि एक शख्स आनंद महिंद्रा से माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स ( पहले टिट्वर)  पर 1 लाख रुपये की डिमांड करते नजर आ रहा है. आनंद महिंद्रा से पैसे मांगते हुए कहता है कि उसे महिंद्रा के शेयर खरीदने है. जिसका जवाब देते हुए बिजनेसमैन ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे.

यहां देखें वीडियो-

लोगों ने दिए रिएक्शन

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @R41534672 नाम के यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा- सर मुझे 1 लाख रुपये चाहिए महिंद्रा का शेयर खरीदने के लिए पोस्ट किया है.1 दिन बाद यानि 27 दिसंबर को इसका जवाब देते हुए बिजनेसमैन ने जवाब देते हुए लिखा – क्या आइडिया है सरजी. आपकी हिम्मत के लिए तालियां! पूछने में क्या जाता है?वीडियो को लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे है साथ ही शेयर और लाइक भी करते दिख रहे हैं. क्लिप को देख एक यूजर ने कमेंट किया- क्या कॉन्फिडेंस है बंदे का. दूसरे ने लिखा- पता नहीं सामने वाला किस मूड़ में हो और मान जाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.