Anand Mahindra Ka Job Offer: कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस शख्स को दिया जॉब का ऑफर, खोजबीन भी शुरू हुई | देखें ये Video

Updated Date:December 28, 2021 10:04 AM IST

Anand Mahindra Ka Job Offer: आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए इस वीडियो को अभी तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब तीस हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है. नेटिजन भी कारोबारी की जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Anand Mahindra Ka Job Offer: कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया की दुनिया में खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन उनके ट्वीट्स भी मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं. बीते सोमवार को भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ही वीडियो ट्वीट किया जो हर तरफ छाया हुआ है. ट्वीट के साथ उन्होंने जो बातें कहीं नेटिजन उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल मंदिद्रा (Businessman Anand Mahindra) ने एक दिव्यांग शख्स का वीडियो शेयर किया जिसके हाथ-पैर नहीं हैं, मगर शख्स ने जिंदगी में हार नहीं मानी और जैसा है उसी में खुश भी है. देख सकते हैं कि शख्स रोड पर मोडिफाइड रिक्शा चलाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में शख्स कहता कि उसके घर में दो छोटे बच्चे, पत्नी और बूढ़े पिता हैं. अपने परिवार का पेट भरने के लिए वो कमाता है.

Advertising
Advertising

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताया कि 'ये वीडियो आज मेरी टाइमलाइन पर मिला. मालूम नहीं कि ये कितना पुराना है और ये कहां का है, मगर मैं इस सज्जन को देखकर चकित हूं जिसने ना सिर्फ अपनी शारीरिक चुनौतियों का सामना किया बल्कि खुद के जो पास कुछ है उसके लिए आभारी भी है.' ट्वीट @Mahindralog_MLL को टैग कर पूछा गया कि क्या इस शख्स को महिंद्रा की लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं?

यहां देखें वीडियो-

/p>

मालूम हो कि @Mahindralog_MLL ने भी ट्वीट का जवाब दिया है. इसमें कहा गया कि जरूर आनंद. हम शख्स को जल्द से जल्द खोजने की कोशिश कर रहे हैं. वो हमारे देश में सप्लाई चैन के लिए एक अहम साबित होंगे. वो असली सुपरहीरो हैं.

उल्लेखनीय है कि आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए इस वीडियो को अभी तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब तीस हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है. नेटिजन भी कारोबारी की जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें