Animal Attack Video: कई बार आवारा जानवर राहगीरों के लिए आफत बन जाते हैं. वे एकाएक ऐसा हमला करते हैं कि संभलने तक का मौका नहीं मिलता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक कुत्ते के अचानक किए गए हमले ने सबको हैरान कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सड़क के किनारे एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ है. वहीं पास में एक गार्ड ड्यूटी के दौरान इधर-उधर घूम रहा है. माहौल पूरी तरह सामान्य नजर आता है और किसी को अंदाजा नहीं होता कि अगले ही पल कुछ खतरनाक होने वाला है.
गार्ड पर कुत्ते का हमला
ध्यान खींच रहे वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सामने से एक और कुत्ता सड़क की ओर आता है. जैसे ही गार्ड पहले से बैठे कुत्ते के सामने से गुजरता है, अचानक वह कुत्ता 5 फीट ऊपर उछल पड़ता है. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता और कुत्ता सीधे गार्ड के कंधे पर काट लेता है. गार्ड दर्द से तड़प उठता है और खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है. हमला करने के बाद कुत्ता तुरंत वहां से भाग जाता है. यह पूरा दृश्य इतना तेजी से होता है कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं.
इसमें आगे देख सकते हैं कि हमले के बाद गार्ड का एक साथी डंडा लेकर मौके पर पहुंचता है. तभी कुछ देर बाद वही कुत्ता दोबारा भागकर आता है और फिर से हमला करने का इरादा दिखाता है. लेकिन इस बार गार्ड का साथी पूरी सतर्कता दिखाता है. वह डंडे से कुत्ते को पीट-पीटकर वहां से भगा देता है. बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित आदर्श विद्यालय के पास की है. सारा दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो को @upwalegaurav नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.