Animal Attack Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है. इसमें एक शख्स खुशी-खुशी डॉगी को खाना परोसने पहुंचा है. मगर पलक झपकते ही स्थिति ऐसी हो गई कि शख्स की जान हलक में आ गई. वीडियो में देखेंगे कि टाइल्स वाली बालकनी पर डॉगी बंधा हुआ है और कुछ लोग पास में बैठे खाना खा रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है तभी नीली शर्ट में करीब 35 साल का शख्स खाना लेकर बड़े प्यार से कुत्ते के पास पहुंचता. कटोरे में शख्स डॉगी को खाना परोसता है. इधर डॉगी शांतिपूर्वक खान खाता है. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो बेहद सामान्य नजर आता है. मगर युवक की एक गलती ने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया. इसमें देखेंगे कि जैसे ही कुत्ता खाने में व्यस्त होता है, युवक उसकी गर्दन को छूने या छेड़ने की कोशिश करता है.
फ्रेम में नजर आता है कि शख्स मजाक में ऐसा कर रहा था, लेकिन कुत्ते को यह पसंद नहीं आया. अचानक कुत्ता भड़क उठता है और युवक पर हमला बोल दिया. कुत्ता तेजी से मुड़ता है और युवक के हाथ या बाजू पर काट लिया. युवक दर्द से चीखते हुए पीछे हटता है, लेकिन कुत्ता चेन की लंबाई तक उसका पीछा करता है. युवक भागते हुए बालकनी के दूसरे छोर पर पहुंचता है, जहां बैठे लोग हैरान-परेशान होकर देखते रहते हैं. हैरानी होती है कि आसपास में मौजूद कोई शख्स मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा. युवक अपना हाथ पकड़कर दर्द से कराहता नजर आता है. रोंगटे खड़े करने वाली पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है.
एक्स पर देखें वीडियो
Damn! Dog att@cked suddenly pic.twitter.com/YV77qtmWsa
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 17, 2026
मालूम हो कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. पोस्ट को हजारों लाइक्स और रीपोस्ट मिल चुके हैं, और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि कुत्ते को खाते समय कभी डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, ‘यह जीवन का सबक है: कुत्ते को खाते समय कभी छेड़ो मत, वरना ऐसा ही होगा.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.