Animal Attack Video Tendua Ka Hamla Leopard Attacks People Taking Photos In The Zoo Viral Video Will Shocked You
Animal Attack Video: चिड़ियाघर में जाली से कूद गया तेंदुआ, फोटो खींच रहे लोगों पर किया हमला | रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Animal Attack Video: चिड़ियाघर में लोगों पर हमला कर रहे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें देखेंगे कि तेंदुए ने लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया.
लोगों पर हमला कर रहे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/x)
Animal Attack Video:सोशल मीडिया की अजब गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाते हैं. मगर कई बार चौंक जाते हैं. आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है. अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब हैरान कर रहा है. वीडियो दरअसल चिड़ियाघर से जुड़ा है, जहां लोग जू में रखे गए खतरनाक जानवरों को देखने पहुंचे हैं. मगर तब अफरा-तफरी मच गई जब खतरनाक तेंदुआ जाली से कूदकर लोगों के करीब पहुंच गया और हमला कर दिया.
पूरी घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें देखेंगे कि लोगों की अच्छी खासी भीड़ चिड़ियाघर में जानवरों को देखने पहुंची है. मगर तेंदुआ देखने पहुंचे लोगों की भीड़ देखने लायक है. इसमें लोग ऊंची जाली के पीछे घूम रहे तेंदुए को देखकर वीडियो बना रहे हैं. कुछ लोग बहुत खुश होते हैं और जानवरों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी. इसमें देखेंगे कि दो तेंदुए एकाएक जाली के बेहद करीब पहुंचे और ऊपर चढ़ने लगे.
Add India.com as a Preferred Source
एक्स पर देखें वीडियो
चिड़ियाघर की जाली सिर्फ एक सीमा है , जानवर की जंगली स्वभाव बदलती नहीं..
रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि इनमें से एक तेंदुए ने नीचे छलांग लगा दी और इंसानों पर हमला कर दिया. तेंदुए का हमला देखकर आसपास खड़े लोग खौफ में आ गए और हर तरफ चीख पुकार मच गई. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है. मालूम हो वीडियोएक्स पर @Khadiza_kbc नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. हालांकि अधिकतर यूजर्स ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी बताया है. लोगों ने कहा कि वीडियोएआई द्वारा बनाया गया लगता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.