भेड़ से पिटते हुए शेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)
Animal Fight Video: जंगल का नाम सुनकर दिमाग में शेर का नाम जरूर आता है. शेर के बिना जंगल की कल्पना करना भी मुश्किल है. शेर जंगल का एक ऐसा शिकारी है जिससे दूसरे जानवर डरकर रहते हैं. ये दहाड़ मार दे तो दूर-दूर तक जानवर सूख जाते हैं. मगर कभी सोचा है जंगल के उसी राजा को कोई छोटा सा जानवर टक्कर मारकर गिरा दे. यकीन करना मुश्किल होगा मगर ठीक वैसा ही एक वीडियो इंटरनेट के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है. इसमें शेर के इतने बुरे दिन सचमुच किसी ने नहीं देखे होंगे.
वायरलवीडियो में देखेंगे कि पहाड़ी रास्ता है. लोग आराम से और धीरे-धीरे चलकर आगे बढ़ रहे हैं. फ्रेमबिगहॉर्न भेड़ भी नजर आता है. मगर इसी बीच शिकार की तलाश में घूम रहा शेर भी भेड़ के पास पहुंच गया. शेर आसान शिकार समझकर भेड़ पर टूट पड़ता है. मगर जंगल के राजा से डरने के बजाय भेड़ उसी पर टूट पड़ा. बिगहॉर्न भेड़ ने शेर को इतना जोरदार टक्कर मारी कि उसका सारा बैलेंस बिगड़ गया. भेड़ इसके बाद भी नहीं रुका. उसने एक बार फिर हमला किया और शेर को टक्कर मारकर गिरा दिया. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंका देगा.
हालांकि शेर और बिगहॉर्न भेड़ की भिड़ंत के इस वीडियो पर नेटिजन्स सवाल भी उठाए हैं. लोगों ने दावा किया कि वीडियोएआई का कमाल है. असल जिंदगी में भेड़ शेर को टक्कर मारकर गिरा दे ऐसा मुमकिन नहीं है. मालूम हो वीडियोएक्स पर @BoscoManirabona नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.