Animal Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉगी अपने फिटनेस रूटीन में इतना मग्न दिखाई देता है कि उसे आसपास की कोई भी हलचल परेशान नहीं कर पाती. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि घर के बाहर लगा एक ट्रेडमिल चालू है और उस पर एक छोटा सा डॉगी पूरी गंभीरता के साथ दौड़ रहा है. उसे देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने उसे सख्ती से फिट रहने का मंत्र दे दिया हो. उसके चेहरे पर जो फोकस नजर आता है, वह वीडियो को और भी दिलचस्प बना देता है. डॉगी शांत तरीके से अपने एक्सरसाइज में लगा हुआ था और किसी बात की चिंता नहीं कर रहा था.
डॉगी की एक्सरसाइज
वायरल वीडियो का मजेदार हिस्सा तब शुरू होता है जब बगल में खड़ी बत्तखें डॉगी की इस एक्सरसाइज से परेशान होने लगती हैं. उनमें से एक बत्तख बार-बार डॉगी को अपनी चोंच से परेशान करती है और हमला जैसा प्रयास करती है. यह देखकर लगता है कि बत्तख डॉगी को ट्रेडमिल से नीचे गिराना चाहती है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि डॉगी बिल्कुल भी परेशान नहीं होता. वह न पलटकर देखता है, न कोई रिएक्शन देता है. वो केवल ट्रेडमिल पर चलते रहने पर ध्यान देता है. मानो उसने तय कर लिया हो कि चाहे कुछ भी हो जाए, उसकी एक्सरसाइज रुकनी नहीं चाहिए. यह दृश्य लोगों को खूब हंसने पर मजबूर कर देता है.
वीडियो के अंत में कहानी एकदम बदल जाती है. जैसे ही डॉगी अपनी एक्सरसाइज पूरी कर ट्रेडमिल से नीचे उतरता है, वहां मौजूद पूरा बत्तखों का झुंड अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ता है. ऐसा लगता है जैसे वे इंतजार कर रहे थे कि कब डॉगी ट्रेडमिल से बाहर आए और वे उसे सबक सिखाएं. बेचारा डॉगी घबराकर दौड़ने लगता है और देखते ही देखते उसकी हालत खराब हो जाती है. इस मजेदार वीडियो को देखने वाले लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में डॉगी और बत्तखों के शरारती स्वभाव पर मजे ले रहे हैं. इसे एक्स पर NatureChapter नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.