
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
मगरमच्छ और हाथी दोनों ही जंगल के खतरनाक जानवरों में आते हैं, जिनसे जुड़ी वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल होती रहती है. आपने देखा होगा कि मगरमच्छ जब शिकार को जकड़ता है, तो वह अपनी खतरनाक तरकीब और मजबूत जबड़े की मदद से शिकार को चीर-फाड़ कर देता है. वहीं हाथी शांत और इंसानों के दोस्त होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये अपनी ताकत से इंसान से लेकर किसी भी चीज को कुचल देते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देख हर कोई हैरान है.
Viral हो रही वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी किसी नदी के किनारे खड़ा होता है और पास में मगरमच्छ भी मौजूद होता है. लेकिन देखते ही देखते दोनों जानवर भिड़ जाते हैं और अपनी ताकत का नमुना एक दूसरे को देते हैं. मगरमच्छ अपने मजबूत जबड़े से हाथी की सूंड को पकड़ लेता है, जिसे छुड़ाने के लिए हाथी अपनी सूंड को तेजी से हिलाता है और मगरमच्छ को अपने से दूर करता है. लेकिन मगरमच्छ उसे छोड़ता नहीं है. हालांकि, वीडियो देखने में साफ मालूम चलता है कि वीडियो AI से जनरेट की गई है. वीडियो भले ही AI की हो लेकिन दिखने में ये एकदम असली सा लगता है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.
— African prides (@rungunyika) December 27, 2025
जब से लोगों ने AI चलाना सीखा है, हर कोई उस पर अपना हाथ अजमा रहा है और तरह-तरह की शानदार व हैरान कर देने वाली वीडियो बना रहा है. सोशल मीडिया पर ये पहली वीडियो नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया इन्हीं तरह के वीडियो से भरा पड़ा है, जिसे लोग देखना भी पसंद करते हैं. लोगों के बीच AI इतना ज्यादा आम हो गया है कि लोग इसका बहुत इस्तेमाल कर रहे हैं. कई लोग इससे कमाई कर रहे हैं, तो कुछ AI वीडियो बनाकर तरह-तरह की मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @rungunyika नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. इसपर कॉपी लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके थे और हजारों की संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए. वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प देखने को मिले. कई लोगों ने इसे देखकर हैरानी जताई और पहली नजर में इसे पूरी तरह असली समझ लिया. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि हाथी और मगरमच्छ की ऐसी भिड़ंत उन्होंने पहले कभी नहीं देखी. वहीं कई लोगों ने वीडियो की क्वालिटी की तारीफ करते हुए कहा कि यह AI से बनी होने के बावजूद बेहद रियल लगती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.