Anju Viral Video: भारत वापसी से पहले अंजू ने बनाया था वीडियो, खूब की पाकिस्तान की तारीफ... अब हो गया वायरल

भारत पहुंचने से पहले अंजू ने एक वीडियो रिकॉर्ड किए किया था. अंजू इस वीडियो में पाकिस्तान की खूब तारीफ करती नजर आईं. उनका कहना है कि पाक में उन्हें काफी अच्छे से रखा गया.

Published date india.com Updated: November 30, 2023 11:07 AM IST
Anju Viral Video: भारत वापसी से पहले अंजू ने बनाया था वीडियो, खूब की पाकिस्तान की तारीफ... अब हो गया वायरल
अंजू का वीडियो वायरल

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ने के बाद भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू वापस लौट आई है. अंजू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पाकिस्तान की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं. अंजू ने कहा कि उसे पाकिस्तान में काफी सम्मान मिला और और उसे कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई.

अंजू बुधवार (29 नवंबर) को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते राजस्थान में अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौट आई – पांच महीने बाद वह अचानक अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चली गई और नसरुल्लाह से शादी कर ली. इस पाकिस्तानी व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई और फेसबुक पर उससे दोस्ती हुई थी.

पाकिस्तान से रवाना होने से पहले शूट किए गए एक वीडियो में, अंजू अपने पाकिस्तानी पति नसरुल्ला और एक अन्य व्यक्ति के साथ नजर आईं. उन्होंने कहा, ‘मुझे पाकिस्तान में अपने समय के दौरान बहुत सम्मान मिला, और कभी भी ऐसा क्षण नहीं आया जब मुझे किसी चीज़ की कमी हुई हो.’

यहां देखें वीडियो-

भारत पहुंचने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में, अंजू ने उदार मेजबान होने के लिए पाकिस्तान के लोगों की तारीफ कर रही हैं, जिन्होंने खुली बांहों से अपने दिलों और घरों में उनका स्वागत किया.

भारत लौट आई हैं अंजू

अंजू पाकिस्तान से अब भारत वापस लौट आई हैं. पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने उन्हें खुद पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर छोड़ा था. पांच महीने पहले अंजू ने अचानक अपने पहले पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जाकर नसरुल्ला से शादी कर ली थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.