Aunty Ka Dance: 'काचा बादाम' पर आंटी ने गजब डांस से काट दिए धर्राटे, देखते ही फैन हो गया इंटरनेट- देखें वीडियो

Aunty Ka Dance: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे काचा बादाम सॉन्ग पर आंटी धमाकेदार डांस कर रही हैं. उनके इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

Published date india.com Published: April 16, 2022 1:44 PM IST
Aunty Ka Dance
Aunty Ka Dance

Aunty Ka Dance: काचा बादाम का जलवा अभी खत्म नहीं हुआ है. अभी भी सोशल मीडिया पर इस गाने पर धमाकेदार रील्स बनाए जा रहे हैं. शादी हो या कई फंक्शन लोग इस गाने पर डांस करना नहीं भूलते हैं. अब एक आंटी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शादी में काचा बादाम गाने पर कुछ अलग ही तरह का डांस कर रही हैं. उनके डांस को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही ये वायरल हो गया. नेटिजन्स भी इस तरह के यूनिक डांस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

काचा बादाम पर आंटी का धमाका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में कई महिलाएं और लड़कियां जमा हुई हैं. तभी कोई काचा बादाम गाना बजाता है और एक आंटी सामने आती हैं. देखते ही देखते ही आंटी ने काचा बादाम पर अपने ही अंदाज में डांस से धमाका कर दिया है. आंटी इस दौरान आंटी तरह-तरह के डांस मूव्स कर रही हैं. डांस के दौरान आंटी के एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के थे.

यहां देखें वीडियो:

नहीं देखा होगा ऐसा डांस धमाल

वीडियो में जिस तरह से आंटी डांस कर रही हैं वैसा डांस आमतौक पर कहीं देखने को नहीं मिलता है. वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. नेटिजन्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इस डांस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.