
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Aunty Ka Dance: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस के एक से बढ़कर एक वीडियो मौजूद हैं. इनमें कुछ तो इतने जबरदस्त होते हैं कि उन्हें जितना भी देखो मन नहीं भरता है. इनमें डांसर्स के गजब के स्टेप देखने लायक होते हैं. मगर कभी-कभी ऐसे डांस वीडियो सामने आते हैं कि दिमाग घूम जाता है. कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर हुआ क्या! अभी एक ऐसा ही हिला देने वाला डांस वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक आंटी के डांस से जुड़ा है, जिन्होंने ऐसा ‘चप्पल फेंक’ डांस किया कि आसपास के लोगों में हलचल सी मज गई.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आंटी अचानक सड़क पर ही डांस करने लगीं. उन्होंने पहले खड़े-खड़े ही डांस स्टेप कर दिखाए, फिर घुटने के बल बैठकर डांस करने लगीं. फिर स्क्रीन पर ऐसा कुछ नजर आया कि मानो आसपास के लोगों में हलचल सी मच गई हो. दरअसल डांस के बीच आंटी ने अचानक अपनी चप्पल उतारी और स्टाइल में फेंक दीं. आंटी का ऐसा डांस देखकर लोग भी सोच में पड़ गए.
देखा जा सकता है कि आंटी इसके बाद अपने बाल खींचने लगीं तो कभी जमीन पर चप्पल पटकने लगीं. कुछ सेकंड बाद आंटी सड़क पर लोट-लोटकर डांस करने लगीं. इसके बाद उन्होंने दुपट्टे से ऐसा डांस किया बस देखते रह जाएंगे. फ्रेम के आखिर में जो कुछ हुआ किसी को भी हिला देगा.
आंटी के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के हैंडल से साझा किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.