Aunty Ka Video: सगाई में सुपर एक्साइटेड हो गईं आंटी, फिर दूल्हा-दुल्हन को ही मुसीबत में डाल दिया | देखें वीडियो

Aunty Ka Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आंटी की एक्साइटमेंट सबके लिए मुसीबत बन गया. नजारे पर यकीन नहीं करेंगे.

Published date india.com Published: October 9, 2025 11:08 AM IST
Aunty Ka Video

Aunty Ka Video: शादी-ब्याह के फंक्शन में खुशी और मस्ती का माहौल होता है, लेकिन कभी-कभी यह मस्ती कुछ ज्यादा ही हो जाती है और माहौल हंसी से अफरा-तफरी में बदल जाता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सगाई के दौरान एक आंटी की जोश में की गई हरकत ने सबको चौंका दिया. वीडियो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहना रहे होते हैं और मेहमान तालियों और मुस्कुराहटों के साथ यह खूबसूरत पल देख रहे होते हैं. सबकुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो इस यादगार पल को पूरी तरह बदल देता है.

फुलझड़ी गन लेकर आंटी हुईं एक्साइटेड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आंटी जो शायद परिवार की कोई रिश्तेदार हैं, अचानक जोश में आ जाती हैं. वे हाथ में एक फुलझड़ी वाली गन ले लेती हैं और उसे जलाने की कोशिश करती हैं, ताकि माहौल और खास बनाया जा सके. जैसे ही गन से फुलझड़ी निकलनी शुरू होती है, आंटी खुद ही डर जाती हैं. गन से निकलती चिंगारियों से घबरा कर वह गोल-गोल घूमने लगती हैं. इस दौरान गन से चिंगारी निकलकर वहां खड़े लोगों पर गिरने लगती है. दूल्हा-दुल्हन, जो मंच पर खड़े होते हैं, वो भी घबराकर अपनी जगह छोड़कर इधर-उधर भाग जाते हैं.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो:

मच गया हड़कंप

इस पूरी घटना से वहां मौजूद मेहमानों के बीच कुछ पल के लिए हड़कंप मच जाता है. कुछ लोग आंटी को रोकने की कोशिश करते हैं, तो कुछ उन्हें देखकर हंस पड़ते हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को bharatsamachartv नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.