Azgar Ka Video: अजगर और मगरमच्छ दोनों ही बहुत खतरनाक जीव माने जाते हैं. इनके शिकंजे से शिकार का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है. अब सोचिए कि दोनों का आमना-सामना हो जाए तो सीन कैसा बनेगा. फिलहाल इन्हीं दोनों का एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में अजगर ने मगरमच्छ को जकड़ रखा है. सीन देखकर मालूम होता है कि पानी में एक विशालकाय अजगर धीरे-धीरे आगे बढ़ा होगा. जैसे ही अजगर की नजर मगरमच्छ पर पड़ी होगी उसने बिना समय गंवाए हमला कर दिया होगा.
अजगर का जबरदस्त हमला
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर पानी में घुसकर मगरमच्छ को अपने मजबूत शरीर से जकड़ लेता है. मगरमच्छ को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. अजगर अपनी ताकत से उसे कसकर पकड़ लेता है, जिससे मगरमच्छ की हालत खराब होती दिखाई देती है. आमतौर पर मगरमच्छ को पानी का दैत्य माना जाता है, लेकिन यहां हालात उल्टे नजर आते हैं. अजगर की पकड़ इतनी मजबूत दिखती है कि मगरमच्छ छूटने की कोशिश करता है, पर तुरंत सफल नहीं हो पाता. यह दृश्य काफी रोमांचक और डरावना दोनों है.
इतना विशाल अजगर आमतौर पर फिल्मों या डॉक्यूमेंट्री में ही देखने को मिलता है. असल जिंदगी में इस तरह का नजारा बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर theglobalanimalsworld नाम के एकाउंट से भी शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं. इस पर हमेशा की तरह एक से एक रिएक्शन पोस्ट किए जा रहे हैं. हजारों की संख्या में वीडियो पर लाइक्स और व्यूज भी आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.