Azgar Ka Video: ये इंसान है या आयरन मैन! अपने से चार गुना बड़े अजगर को उठा लिया कंधे पर | देखें वायरल वीडियो

Azgar Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने से चार गुना बड़े अजगर को कंधे पर उठा लेता है. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए हैं.

Published date india.com Published: October 7, 2025 10:03 PM IST
Azgar Ka Video
अजगर का वीडियो

Azgar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. इस वीडियो में एक आदमी अपने से करीब चार गुना बड़े अजगर सांप को कंधे पर उठा लेता है. करीब 20 फीट लंबा और मोटा अजगर देखकर ज्यादातर लोग तो भाग खड़े होते हैं, लेकिन इस शख्स ने ऐसा हौसला दिखाया कि देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स बिना डरे अजगर को उठाने की कोशिश करता है.

कंधे पर उठा लिया चार गुना भारी अजगर

वीडियो में करीब 5 फीट लंबा आदमी अपने से कई गुना बड़ा अजगर उठाकर खड़ा नजर आता है. अजगर का वजन इतना ज्यादा था कि उठाते ही शख्स के पैर लड़खड़ा गए. फिर भी उसने हार नहीं मानी और अजगर को कंधे पर संभालने की कोशिश की. देखने वालों ने भी सांस रोक ली कि कहीं अजगर लिपट न जाए. लेकिन शख्स ने पूरी ताकत झोंक दी और कुछ सेकंड तक उसे उठाकर खड़ा रहा.

हिम्मत तो दिखाई, लेकिन आगे बढ़ नहीं पाया

कंधे पर इतने बड़े सांप को उठाना आसान नहीं था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स ने बहुत कोशिश की अजगर को लेकर कुछ कदम आगे बढ़ने की, लेकिन सांप का वजन इतना भारी था कि वह अपनी जगह से हिल भी नहीं पाया. आखिरकार उसने अजगर को नीचे रख दिया. हालांकि, पूरे वीडियो में उसकी हिम्मत और जज्बा लोगों को खूब पसंद आया.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने उसे “आयरन मैन” कहा तो किसी ने “जंगल का हीरो”. वीडियो को लाखों लोग शेयर और कमेंट कर रहे हैं. हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट करना जानलेवा हो सकता है. अजगर शांत दिखता है, लेकिन अगर भड़क जाए तो पल में जान ले सकता है. इसलिए इस वीडियो को देखकर लोग सिर्फ हैरान हों, न कि इसकी नकल करने की कोशिश करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.