Azgar Ka Video: आए दिन सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले नजारे नजर आ ही जाते हैं. इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए. इसमें एक शख्स विशालकाय अजगर को बड़े आराम से नहला रहा है. आमतौर पर लोग सांपों के पास जाने से भी कतराते हैं, लेकिन इस वीडियो में शख्स अजगर को बिलकुल बच्चों की तरह साबुन लगाकर नहलाता दिख रहा है. अजगर का शरीर बहुत लंबा, मोटा और चमकीला नजर आ रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि वह कई फीट लंबा और खतरनाक ताकत वाला सांप है. इसके बावजूद वीडियो में अजगर पूरी तरह शांत दिखाई देता है और युवक के हर कदम को बिना विरोध स्वीकार करता है.
अजगर को नहलाया
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स एक कपड़े की मदद से अजगर के पूरे शरीर पर धीरे-धीरे साबुन लगाता है. वह उसके मुंह और गर्दन के पास भी बिना किसी डर के सफाई करता हुआ दिखाई देता है. अजगर का शांत स्वभाव देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इतना बड़ा अजगर इंसान को पूरा निगल सकता है, फिर यह इतना शांत कैसे है?’ वहीं कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और लिखा कि अब तो अजगर को भी लोग पालतू बनाने लगे.
अजगर का यह वीडियो लोगों के लिए रोमांच और डर दोनों एक साथ लेकर आया है. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि वे तो छोटी सी छिपकली देखकर डर जाते हैं, लेकिन इस युवक की हिम्मत देखकर दंग रह गए. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘phriie_putranaja28’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.