Azgar Ka Video: दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों की बात होती है तब दिमाग में अजगर का नाम भी जरूर आता है. यकीनन अजगर दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में टॉप पर आता है. ये इतना खतरनाक है कि शिकर को डसता नहीं है बल्कि उसे जिंदा निगल जाता है. यही वजह है कि जंगल के खतरनाक शिकारी भी अजगर से दूरी बनाकर रखते हैं. मगर क्या हो जब किसी अजगर के सामने महिला आ जाए. बहुत उम्मीद है कि अजगर तुरंत हमला करेगा और उसे शिकार की तरह निगल जाएगा.
सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है. इसमें शिकारी अजगर के सामने महिला बैठी है. मगर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे महिला अजगर से बिल्कुल भी नहीं डरती है. वो इसके उलट अजगर को अपनी गोद में खिलाती है. उसकी साफ सफाई करती है. हैरानी तब और ज्यादा होती है जब महिला सांप का मुंह खोलकर उसके दांत तक साफ करने लगती है. वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला गांव के आंगन में अजगर के साथ बैठी है. उसके हाथ में दांत साफ करने का ब्रश है. महिला इसी ब्रश से अजगर के मुंह के अंदर सफाई करती हुई नजर आती है.
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है. इसमें आगे देखेंगे कि अजगर भी आराम से अपना मुंह खोलकर बैठा रहता है. वो महिला को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाता. मानो उसे मुंह की सफाई से आराम मिल रहा है. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Lilian tv comedy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स मजकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने महिला की सुरक्षा बरतने की सलाह दी है. वहीं कुछ यूजर्स ने महिला को बेवकूफी भरी हरकत करने वाला बताया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.