By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Murge Aur Baaz Ki Ladai: मुर्गे को आसान शिकार समझ रहा था बाज, फिर खुद बुरी तरह तरह हार गया | देखिए ये Video
Baaz Aur Bakri Ki Fight Ka Video: वीडियो आसमान के सबसे खतरनाक शिकारी बाज (Hawk Fight Video) से जुड़ा है, जो मुर्गे को आसान शिकार समझने की गलती कर बैठा और मुंह की खानी पड़ गई.
Baaz Aur Bakri Ki Fight Ka Video: सोशल मीडिया में पक्षियों और जानवरों की लड़ाई से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं, मगर इन दिनों इंटरनेट पर जो वीडियो देखा जा रहा है, शायद ही पहले कभी देखा हो. वीडियो आसमान के सबसे खतरनाक शिकारी बाज (Hawk Fight Video) से जुड़ा है, जो मुर्गे को आसान शिकार समझने की गलती कर बैठा और मुंह की खानी पड़ गई. लड़ाई के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को अभी तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पसंद किया है. वायरल हो रहे चंद सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुले में मैदान में कुछ मुर्गे और बकरियां यहां वहां टहल रहे हैं. इस बीच आसमान में उड़ रहे बाज की नजर इनपर पड़ गई और एक मुर्गे को अपना शिकार बनाने के लिए वो जमीन पर उतर गया.
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाज ने मुर्गे (Hawk And Chicken Fight Video) पर हमला किया तो चंद लम्हे के लिए लगा कि आसमान का सबसे खतरनाक शिकारी उसे अपने मुंह का निवाला बना लेगा. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. बाज के हमले के बाद मुर्गा बुरी तरह बांग देने लगा और उसकी आवाज सुन दूसरा मुर्गा भी तुरंत मदद के लिए पहुंच गया. वो बाज से अपने साथी को बचाने की कोशिश ही कर रहा था कि तभी बकरी (Goat And Hawk Fight Video) ने हमला कर दिया. कुछ सेकंड तक बाज अपना शिकार छोड़ने को तैयार नहीं हुआ मगर बकरी और दूसरे मुर्गे के लगातार हमले के बाद उसने हार मान ली और चुपचाप खिसक लिया. खुद की जान बचने के बाद मुर्गा भी तुरंत दरबे में घुस गया. इसके बाद बकरी भी आराम से टहलने लगी.
यहां देखें वीडियो-
Goat and rooster saving chicken from hawk attack.. pic.twitter.com/IlgL4jy2CP
— Buitengebieden (@buitengebieden_) September 15, 2021
हैरान कर देने वाली ये पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसे अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.