
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां ... और पढ़ें
Baaz Ka Video: बाज को आसमान का सबसे घातक शिकारी माना जाता है. ऐसा कहा जाता है की ये जहरीले से जहरीले सांप को कच्चा चबा जाते हैं. इसके शिकार करने के कई वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें बाज जमीन पर सांप का शिकार के लिए उतरता है लेकिन सांप ऐसा लपेटा मारता है की बेचारा उड़ नहीं पाता है, जिसे सोशल मीडिया पर देख लोग कहते हैं की शिकारी बाज तो खुद के बिछाएं जाल में फंस गया है. आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाज आसमान से नीचे उतरता है, वह जमीन पर रेंग रहे सांप को अपने तेज पंजों में जकड़ लेता है. बाज इतनी तेजी से हमला करता है कि सांप के पास बचने का कोई मौका नहीं दिखता. फिर बाज अपने पंजों में फंसे सांप के फन पर नुकीली चोंच से वार करने लगता है. ऐसा लगने लगता है कि सांप की अब जान नहीं बचेगी. लेकिन अगले ही पल हालात बदल जाते हैं. जैसे ही बाज सांप को खाने की कोशिश करता है, सांप अपनी जान बचाने के लिए आखिरी जोर लगाता है. वीडियो में दिखता है कि सांप धीरे-धीरे बाज की गर्दन के चारों ओर लिपट जाता है. मुसीबत के समय भी सांप पूरी हिम्मत और धैर्य से काम लेता है और बाज को मात देने लगता है. धीरे-धीरे सांप उसे इतनी मजबूती से जकड़ लेता है कि बाज छटपटाने लगता है. बाज उड़कर बचने की कोशिश करता है, लेकिन उड़ नहीं पाता.
What lesson did you learn from this? pic.twitter.com/czLfwTPO6h
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 20, 2024
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को इंटरनेट पर अबतक 29.5M लोग देख चुके हैं. इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. अक्सर बाज को सांप का दुश्मन माना जाता है, क्योंकि वह आसानी से सांप का शिकार कर लेता है. लेकिन इस वीडियो में बाज ही सांप का शिकार बन गया, जिसे देख लोग हैरान रह गए. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं और लोग इन्हें देखकर दंग रह जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.