Baaz Ka Video: शेर के बच्चे को दबोचकर उड़ गया, फिर जंगल के राजा ने एक ही छलांग में खत्म कर दिया खेल | देखिए

Baaz Ka Video: जंगल का नजारा ऐसा था जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम जाएं. अचानक बाज ने झपट्टा मारकर शेर के बच्चे को उठा लिया. तभी राजा ने गुस्से में ऐसी छलांग लगाई कि खेल पलट गया.

Published date india.com Published: September 4, 2025 9:43 AM IST
Baaz Ka Video

Baaz Ka Video: बाज और शेर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज शेर के बच्चे को दबोचकर उड़ जाता है. वीडियो में दिखाया गया है कि शेर और उसका बच्चा जंगल में जा रहे थे, तभी अचानक एक बाज़ तेज़ रफ्तार में आता है और बच्चे को पंजे में दबोचकर उड़ जाता है. यह मंजर देखकर लोग हैरान रह गए. शेर, जो जंगल का राजा है, हार नहीं मानता और तुरंत ही बाज़ के पीछे दौड़ने लगता है. इस वीडियो ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है क्योंकि इसमें शेर की ताकत और तेजी साफ नजर आती है.

बाज का शेर पर हमला

वायरल वीडियो में आगे दिखाया गया है कि शेर बाज का पीछा करता हुआ हवा में एक जोरदार छलांग लगाता है. यह छलांग इतनी ताकतवर होती है कि वह उड़ते हुए बाज़ को पकड़ लेता है और नीचे ले आता है. शेर अपने बच्चे को बचा लेता है और फिर बाज पर टूट पड़ता है. वह बाज पर बुरी तरह हमला करता है, जिससे उसकी हालत खराब हो जाती है. यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि बाज हवा में सुरक्षित होता है, लेकिन शेर की बहादुरी ने सभी को चौंका दिया.

वीडियो को एक्स पर देखिए:

बाज का खेल खत्म

लोग इस वीडियो को देखकर शेर की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा है कि शेर ने अपने बच्चे को बचाने के लिए जो जोखिम उठाया, वह अद्भुत है. कुछ लोगों ने इसे ‘जंगल के राजा’ की सच्ची पहचान बताया है, जबकि अन्य ने इस मंजर को भयावह और आकर्षक बताया है. हालांकि साफ कर दें कि वीडियो एआई द्वारा बनााया गया है ऐसा प्रतीत होता है. इसमें सच्चाई नजर नहीं आती और ना ही आमतौर पर ऐसा सीन देखने को मिलता है. इसे @riyapathak123 नाम के एक्स एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.