Bachcha Chor Ka Video Woman Seen On Video Stealing Child In Rajasthan This Viral Video Will Shocked You
Chorni Ka Video: बच्चा चुराकर तुरंत बाइक पर बैठ गई महिला, कैमरे में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे आज | देखें वीडियो
Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि महिला ने बच्चा चुराया और फिर बाइक पर बैठकर भागने लगी. फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हैरान हो जाएंगे.
बच्चा चोर महिला और पुरुष का ये वीडियो देखकर सचमुच होश उड़ जाएंगे. (Photo/X)
Chorni Ka Video: देशभर में इन दिनों बच्चों की चोरी से जुड़े मामले खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं. आए दिन बच्चा चोरी के मामले ना सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि खूब हैरान भी करते हैं. अभी बच्चे की चोरी से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. इसमें एक महिला ने बड़ी चालाकी से बच्चे को गोद में उठाया और अपने साथी के साध बाइक पर बैठकर भागने लगी. मगर इससे पहले चोरनी अपने मकसद में कामयाब हो पाती तभी बच्चे की मां की उसपर नजर पड़ गई.
मां ने तुरंत शोर मचाया मगर इतने में चोरनी अपने साथी के साथ बाइक पर भागने लगी. मगर इसके बाद जो कुछ हुआ किसी फिल्म की तरह लगता है. इसमें देखेंगे बच्चा चोर बाइक पर भाग रही थी कि तभी एक कार सवार महिला के मदद के लिए पहुंच गया. उसने महिला को तुरंत गाड़ी में बिठाया और चोरों को पीछा शुरू कर दिया. इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है. इसमें देखेंगे कार की अगली सीट पर बैठा शख्स सबकुछ रिकॉर्ड कर रहा है.
नहीं देखी इतनी शातिर चोरनी
इसमें शख्स बच्चा चोरनी पर दहाड़ते हुए उसे रुकने के लिए कहता है कि मगर बाइक की रफ्तार धीमी नहीं होती. बाइक सवार भागने की पूरी कोशिश करता है, मगर कार से तेज नहीं भाग सका. वीडियो में आगे देखेंगे बाइक किसी तरह रुकती है, मगर चोरनी इसके बाद जो कुछ कहती है होश उड़ा देगा. इसमें देखेंगे कि चोरनी कहती है कि बच्चा उसी का है. इधर बच्चे की असली मां उसपर दहाड़ते हुए बच्चा छीन लेती है.
Add India.com as a Preferred Source
500 से ज्यादा बच्चे चोरी
मालूम हो यह घटना बच्चे अपहरण के बढ़ते मामलों पर ध्यान दिलाती है. राजस्थान में पिछले साल 500 से अधिक बच्चे अपहरण के शिकार हुए, जिनमें से कई तस्करी के लिए थे. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में सतर्कता की कमी अपराधियों को मौका देती है. मगर अबकी बार मां की बहादुरी ने ना केवल अपने बच्चे को बचाया, बल्कि अन्य माता-पिताओं को भी प्रेरित किया है.
एक्स पर देखें वीडियो
राजस्थान के अजमेर में एक महिला और पुरुष बच्चा किडनैप करके भाग रहे थे।
बच्चे की मां ने देख लिया और कार से पीछा किया फिर सही सलामत अपना बच्चा वापस लिया। pic.twitter.com/JkgQ5aJKVE
सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘मां की ताकत से बड़ा कुछ नहीं.’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘पुलिस को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. मालूम हो वीडियो एक्स पर @azizkavish नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.