By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bagh Aur Lakadbaggha: सुअर मारने के लिए लगाए थे करंट के तार मगर चपेट में आ गए बाघ और लकड़बग्घा, दोनों की मौत
Bagh Aur Lakadbaggha: पन्ना बाघ अभयारण्य के किशनगढ़ परिक्षेत्र में कथित तौर पर करंट लगने से एक बाघ और एक लकड़बग्घा की मौत हो गयी.
Viral: मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य के किशनगढ़ परिक्षेत्र में कथित तौर पर करंट लगने से एक बाघ और एक लकड़बग्घा की मौत हो गयी. एक वन अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक बृजेन्द्र झा ने बताया कि तीन-चार जनवरी की दरम्यानी रात को सूचना प्राप्त हुई कि किशनगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत बीट बसुधा में एक नर बाघ और एक मादा लकड़बग्घा की करंट लगने से मृत्यु हो गई है.
उन्होंने कहा कि इस बाघ की उम्र दो वर्ष थी. झा ने बताया कि संभत: करंट के तार सुअर को मारने के लिए लगाये गये थे, जिसकी चपेट में बाघ और लकड़बग्घा आ गये और उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि बाघ और लकड़बग्घे के सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं.
उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और करंट वाली तार लगाने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
Couple Ka Video: जिस लड़के ने ट्रेन में सीट दी उसे ही दिल दे बैठी लड़की, फिर घर से भागकर कर ली शादी | मजेदार है वीडियो
-
VIDEO: दो करोड़ का मकान दो लाख में खरीद लिया, मगर जैसे ही रात हुई कांपने लगा मालिक | देखें वीडियो
-
ईरान के इस क्रूर शासक ने भारत में किया था कत्लेआम, लूटकर ले गया बेशकीमती खजाना- कीमत हिला देगी!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें