Bahrain Ganesh Idol Broken: बहरीन में बुर्का पहनी महिला ने तोड़ी गणेश प्रतिमा, वीडियो Viral

वीडियो में दिखता है कि मध्‍य पूर्व के देश बहरीन में एक महिला गणेश प्रतिमा तोड़ रही है.

Published date india.com Updated: August 17, 2020 7:29 PM IST
Bahrain Ganesh Idol Broken
Viral Video Grab/Twitter

Bahrain Ganesh Idol broken: बहरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला ऐसा काम करती दिख रही है, जिसे देखकर किसी को भी शर्म आ जाए.

वीडियो में दिखता है कि मध्‍य पूर्व के देश बहरीन में एक महिला गणेश प्रतिमा तोड़ रही है. इस महिला ने बुर्का पहना है और वो किसी सुपरमार्केट में है.

देखें-

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बहरीन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है.

वीडियो को देखने के बाद बहरीन के गृह मंत्रालय की ओर से भी इस पर बयान जारी किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये यह घटना राजधानी मनामा के निकट जफेयर में एक सुपरमार्केट की बताई जा रही है.

चूंकि ये वीडियो गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले वायरल हो रहा है, ऐसे में लोगों के मन में रोष है. पर बहरीन सरकार के इस मामले में केस दर्ज करने के बाद ये रोष कम हो गया है.

बता दें कि गणेश चतुर्थी 22 अगस्‍त को है. हर साल ये पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है. बहरीन में भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं. एक अनुमान के अनुसार यहां करीबन 4 लाख भारतीय हैं. यही वजह है कि सुपरमार्केट में गणेश प्रतिमा बिक रही थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.