जंगल के राजा का भी हेयर फॉल हो गया, लोग बोले- टेंशन में उड़ गए हैं शेर के बाल | आप भी देखिए

वायरल फोटो में शेर सामान्य शेरों से काफी अलग नजर आता है. उसकी पहचान मानी जाने वाली घनी अयाल लगभग गायब दिखाई देती है.

Written by: Ikramuddin
Published: June 15, 2026, 11:53 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तस्वीर किसी आम जानवर की नहीं, बल्कि जंगल के राजा शेर की है. लेकिन इस बार चर्चा उसकी ताकत या शिकार करने की क्षमता की नहीं, बल्कि उसके सिर के बालों की हो रही है. वायरल फोटो में शेर सामान्य शेरों से काफी अलग नजर आता है. उसकी पहचान मानी जाने वाली घनी अयाल लगभग गायब दिखाई देती है. जैसे ही यह तस्वीर इंटरनेट पर पहुंची, लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते फोटो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई.

वायरल तस्वीर पर क्या बोले नेटिजन्स

सबसे ज्यादा चर्चा तस्वीर पर आने वाले मजेदार कमेंट्स की हो रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है जंगल की जिम्मेदारियों ने राजा की नींद और बाल दोनों छीन लिए.’ दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, ‘शेर भी अब हेयर ग्रोथ ऑयल का विज्ञापन ढूंढ़ रहा होगा.’ वहीं कई लोगों ने इसे ‘टेंशन वाला शेर’ और ‘जंगल का स्ट्रेस मैनेजर’ जैसे नाम दे दिए. दिलचस्प बात यह है कि फोटो को लेकर लोग सिर्फ मजाक ही नहीं कर रहे, बल्कि इसकी वजह जानने की भी कोशिश कर रहे हैं. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या शेरों में भी हेयर फॉल जैसी समस्या हो सकती है. इसी चर्चा ने तस्वीर को और ज्यादा वायरल बना दिया.

View this post on Instagram

A post shared by Ted (@thehilarious.ted)

सिर बाल ना होने का क्या कारण होगा

हालांकि बाल उड़ने की समस्या उम्र, मौसम, स्वास्थ्य संबंधी कारणों या हार्मोनल बदलाव की वजह से अयाल पतली हो सकती है. हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को वैज्ञानिक कारणों से ज्यादा इस शेर का अनोखा लुक पसंद आ रहा है. वायरल तस्वीर की खास बात यह है कि शेर बेहद शांत अंदाज में बैठा नजर आ रहा है. उसके चेहरे के भाव ऐसे हैं कि लोगों को वह किसी ऑफिस कर्मचारी की तरह दिखाई दे रहा है, जो लंबे समय से छुट्टी का इंतजार कर रहा हो. यही वजह है कि फोटो पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.