Bandar Ka Video: लपेटकर बंदर की जान ले लेने लगा अजगर, तभी बचाने आ गए 'देवदूत' | देखें वीडियो

Bandar Aur Azgar Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि अजगर ने किस तरह बंदर पर हमला बोला और उसे अपने शिकंजे में ले लिया. बंदर का जान जाती मगर चमत्कार हो गया.

Published date india.com Updated: September 16, 2023 1:24 PM IST
Bandar Aur Azgar Ka Video

Bandar Aur Azgar Ka Video: बंदर को उनकी शरारतों के लिए खास तौर पर जाना जाता है. मौका कोई भी हो मगर वे शरारत का मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. बंदर जब मस्ती पर उतर आएं तो फिर वे खूंखार जीवों से भी पंगा लेने से पीछे नहीं हटते हैं. मगर कभी-कभार उनका पाला ऐसा जीवों से पड़ जाता है जो सीधा जान ही ले लेते हैं. सोशल मीडिया पर अभी बंदर और अजगर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसमें देख सकते हैं कि अजगर ने कैसे अपने चंगुल में बंदर को बुरी तरह फंसा रखा है. बंदर को देख साफ मालूम होता है कि किसी भी पल उसकी जान जा सकती है.

बंदर पर अजगर का हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक विशालकाय अजगर ने बंदर को शिकार के लिए दबोच लिया. उसने देखते ही देखते बंदर को अपने शरीर से लपेट लिया. फिर स्वभाव के अनुसार उसे मरोड़ने लगा. बंदर अजगर की पकड़ में इस तरह फंसा हुआ है कि चाहकर भी खुद को निकाल नहीं पा रहा है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ पता चलता है कि वो भारी परेशानी में है. मगर कुछ ही देर में एक टूरिस्ट ग्रुप की नजर बंदर और अजगर पड़ जाती है. सभी मिलकर बंदर को बचाने में जुट जाते हैं.

यहां देखिए वीडियो

टूरिस्टों ने बचा ली जान

वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि टूरिस्ट ग्रुप अजगर की पकड़ से किस तरह बंदर को बचाने में लगा हुआ है. काफी मशक्कत के बाद वो बंदर को बचाने में कामयाब रहे. बात करें अजगर की तो एक बार कोई उसके शिकंजे में फंस जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है. यहां बंदर भी उसी स्थिति का सामना करना रहा है. वाइल्ड एनिमल्स से जुड़े इस वीडियो को wildlifeanimall नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. दिमाग हिला देने वाले इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी आ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.