By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bandar Aur Billi Ka Video: कुएं में गिरी बिल्ली तो बंदर ने लगा दी छलांग, जान बचाने के तरीके को देख आप भी करेंगे सलाम- देखें वीडियो
Bandar Aur Billi Ka Video: वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली एक कुएं में गिर जाती है. तभी बंदर भी उसमें छलांग लगा देता है और उसे बचाने की तमाम कोशिशें करता है.
Bandar Aur Billi Ka Video: जानवरों से जुड़े वीडियो आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं. सोशल मीडिया पर अब एक बंदर और बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख आप भी बंदर की कोशिशों को देख हैरान रह जाएंगे और उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. दरअसल, कुएं में एक बिल्ली गिर जाती है और उसे बचाने का लिए बंदर भी उसमें अपनी जान की परवाह न किए बिना उसमें छलांग लगा देता और किसी तरह बिल्ली को बचा लेता है. वीडियो देखने के बाद सभी लोग बंदर के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.
बंदर ने बचाई बिल्ली की जान
वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली एक कुएं में गिर जाती है. तभी बंदर भी उसमें छलांग लगा देता है और उसे बचाने की तमाम कोशिशें करता है. कुएं की अधिक ऊंचाई का होने के कारण बंदर उसमें से बिल्ली को लेकर निकल नहीं पाता है. वो बार-बार कोशिश करता है और अंत में कुएं के बाहर बैठकर किसी के आने का इंतजार करता है. कुछ देर बाद एक लड़की आती है और बिल्ली को वहां से बाहर निकाल लेती है.
देखें इस वीडियो को:
Be this monkey in our troubled world💕
Credit in the video pic.twitter.com/hGsdDcicjd— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) December 20, 2021
आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को शेयर कर सुसांत नंदा ने कैप्शन में लिखा है: सुसांत नंदा ने ‘हमारी परेशान दुनिया में यह बंदर बनो.’ इस वीडियो को करीब एक लाख बार देखा जा चुका है. इसे हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं. वीडियो देख एक यूजर लिखते हैं: “सबसे बुरी बात यह है कि एक इंसान है जो बिल्ली के बच्चे को बाहर निकालने के बजाय इसे रिकॉर्ड करने का अधिक इरादा रखता है. देखकर लग रहा है कि वीडियो बनना बिल्ली को बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण था. बंदर में कम से कम इंसान से ज्यादा ‘इंसानियत’ थी.”
Also Read:
-
Trending Video: रूस की लड़की को भा गया भारत, बोली- डराया गया था मगर इतना प्यार मिला... | देखें वीडियो
-
Dance Ka Video: फेयरवेल में लड़की ने किया ऐसा गजब डांस, देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे | देखें वीडियो
-
Viral Video: चीनी बच्ची ने कर दी पाकिस्तानी लड़कियों की बेइज्जती, जवाब मिलते ही उतर गया चेहरा | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें