Bandar Aur Doggy Ka Video: चोरी के लिए बंदर ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर सिर पकड़े लेंगे आप | देखें ये वीडियो

Bandar Aur Doggy Ka Video: वीडियो बंदर और डॉगी, बंदर और बिल्ली (Bandar Aur Billi Ka Video) से जुड़े हैं, जो ऐसा कुछ करते हुए कैमरे में कैद होते हैं देखकर हंसी भी नहीं रुकेगी और अच्छा भी बहुत लगेगा.

Published date india.com Published: December 21, 2021 2:50 PM IST
Doggy And Monkey Funny Video
Doggy And Monkey Funny Video

Bandar Aur Doggy Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड होते हैं, मगर इनमें कुछ ही दिल को भाते हैं. अभी ऐसे ही दो वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखे जा रहे हैं. वीडियो बंदर और डॉगी, बंदर और बिल्ली (Bandar Aur Billi Ka Video) से जुड़े हैं, जो ऐसा कुछ करते हुए कैमरे में कैद होते हैं देखकर हंसी भी नहीं रुकेगी और अच्छा भी बहुत लगेगा. मजेदार वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों बार देखे जा चुके हैं और लोगों ने भी इन्हें खूब पसंद किया है.

वायरल हो रहा पहला वीडियो बंदर और डॉगी से जुड़ा है जिसमें दोनों दुकान से चोरी करने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाते हैं देखकर सिर पकड़ लेंगे, फिर हंसी भी नहीं रुकेगी. देख सकते हैं कि दोनों किराना की दुकान के करीब पहुंचते हैं और यहां बाहर लटक रहे नमकीन के पैकेट पर दोनों की निगाह पड़ती है. इस चुराने के लिए डॉगी वहां नीचे खड़ा हो जाता है जबकि बंदर उसके ऊपर खड़ा होकर नमकीन का पैकेट चुराने लगता है. फ्रेम में ये देखना बड़ा मजेदार लगता है. इसके बाद जो कुछ होता है वो और भी ज्यादा मजेदार है.

यहां देखें वीडियो-

दूसरा वीडियो बंदर और बिल्ली से जुड़ा है, जिसमें दोनों कम गहरे कुएं में जा गिरे. देख सकते हैं कि बंदर बड़ी आसानी से कुएं से बाहर निकल गया मगर बिल्ली को वहीं फंसा देख वो वापस नीचे आता है और उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश करता है. वीडियो में ये दृश्य खूब भावुक करने वाला लगता है. देख सकते हैं कि कुछ समय एक बच्ची वहां पहुंचती है और बिल्ली को कुएं से बाहर निकालती है. बिल्ली के कुएं से बाहर निकलते ही बंदर से सीने से लगा लेता है.

यहां देखें वीडियो-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दोनों वीडियो कब और कहां के है इसकी जानकारी नहीं है. वीडियो पर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो कि पहला वीडियो इंस्टाग्राम पर memes.bks नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है जबकि दूसरा वीडियो आईएफएस सुशांत नंदार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को अभी तक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.