Bandar Ka Video: बिल्ली को बचाने के लिए कुंए में कूद गया बंदर, फिर जो हुआ यकीन ना करेंगे | देखें वीडियो

Bandar Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह बिल्ली कुंए में गिर जाती है और उसे बचाने के लिए बंदर कूद जाता है. आगे जो दिखा वाकई हैरतअंगेज है.

Published date india.com Published: April 6, 2025 8:10 PM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक अद्भुत नजारा वायरल हो रहा है. इसमें एक बंदर ने ऐसा काम किया जिसे देखने के बाद हर कोई इसे चमत्कारी सीन बता रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली गलती से कुंए में गिर जाती है और उसकी स्थिति बहुत खराब हो जाती है. जैसे ही बंदर की नजर उस पर पड़ती है, वह बिना समय गंवाए कुंए में कूद जाता है. बंदर ने अपनी पूरी कोशिश की ताकि वह बिल्ली को बाहर निकाल सके. वह बार-बार बिल्ली को गोद में उठाकर उसे बाहर फेंकने की कोशिश करता है, लेकिन यह तरीका सफल नहीं हो पाता.

बंदर ने बचाई बिल्ली

वीडियो में दिखाया गया कि जब एक बंदर अकेला बिल्ली को बचाने में नाकामयाब हो जाता है, तब दूसरा बंदर भी उसकी मदद करने आ जाता है. दोनों मिलकर बिल्ली को कुंए से बाहर निकालने का प्रयास करते हैं. हालांकि, बंदरों के सभी प्रयासों के बाद एक लड़की वहां आई और आखिरकार कुंए में उतरकर बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाला. यह पूरी घटना न केवल बंदरों की साहसिकता को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जानवर भी एक दूसरे की मदद करने में पीछे नहीं रहते.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

चमत्कारी है नजारा

यह वीडियो एक्स पर @TansuYegen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर बंदर के साहस और उसकी मदद के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. जहां बंदर को सामान्यत: शरारत करते हुए देखा जाता है, वहीं इस वीडियो में उसका यह रूप दिल छूने वाला था. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है और बंदर की बहादुरी को सराहा है. इस तरह के वीडियो यह भी साबित करते हैं कि जानवरों में भी दूसरों की मदद करने की भावना हो सकती है, जो हमें इंसानियत की एक नई परिभाषा सिखाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.