Bandar Ka Video: बच्चे के लिए देवदूत बनकर आया बंदर, बालकनी से गिर ही जाता मगर उसने बचा लिया | देखें वीडियो

Bandar Ka Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक बंदर ने बच्चे की जान बचा ली. इसे देखकर नेटिजन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

Published date india.com Published: April 18, 2026 9:05 AM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. इसमें कुछ नजारे चौंकाने के साथ-साथ दिल को भी छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो बंदर से जुड़ा है. यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में जो दृश्य नजर आता है, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. यही वजह है कि इसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और भावुक भी हो रहे हैं. एक से एक रिएक्शन भी वीडियो पर पोस्ट हो रहे हैं.

बंदर ने बच्चे को बचाया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बालकनी की रेलिंग से लटका हुआ है, और मदद के लिए पुकार रहा है. यह दृश्य काफी डराने वाला है, क्योंकि जरा सी चूक बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी. तभी एक बंदर की नजर उस बच्चे पर पड़ती है. बिना देर किए बंदर तुरंत हरकत में आता है और बालकनी की तरफ छलांग लगाता है. फिर वह बड़ी सावधानी से बच्चे को पकड़कर अपनी गोद में ले लेता है. यह पूरा दृश्य इतना हैरान करने वाला है कि जिसे भी यह वीडियो दिख रहा है वह दंग रह जा रहा है.

यहां देखिए वीडियो को:

एआई या हकीकत

हालांकि बंदर से जुड़े इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कई लोग इसे असली मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाया गया हो सकता है. आज के समय में तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. बावजूद इसके यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी इस दृश्य की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो को mojilo_vandro नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.