Bandar Ka Video: प्यार से बंदरों को खाना देने लगी लड़की, पड़ा ऐसा थप्पड़ हिल गई बेचारी

Bandar Ka Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बंदरों को प्यार से खाना देने के लिए पहुंच गई, मगर तभी बेचारी को ऐसा थप्पड़ पड़ा कि हिल ही गई.

Published date india.com Published: April 3, 2023 3:12 PM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो सामने आया है. वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो बंदरों को खाना देने पहुंच गई. मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई.

बंदर के पास पहुंच गई लड़की

मजेदार वीडियो कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर आराम से एक जगह बैठा है. उसके आसपास लोग भी मौजूद हैं जो उसका वीडियो बना रहे हैं. तभी एक लड़की उसके करीब पहुंची. उसके हाथ में खाने का कुछ सामान है. लड़की ने बंदर पर दया दिखाते हुए खाना उसके सामने परोस दिया. मानो बंदर ये सब देखकर बहुत खुश होगा.

मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ और जो कुछ हुआ लड़की ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा. दरअसल लड़की ने जैसे ही भोजन रखा बंदर को गुस्सा आ गया. उसने गोली की रफ्तार से लड़की को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया. थप्पड़ भी इतना तेज पड़ा कि बेचारी अंदर तक हिल गई. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिया बार-बार देखेंगे.

यहां क्लिक कर देखिए बंदर और लड़की का वीडियो

बंदर और लड़की का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.