Bandar Ka Video: बंदर ने पेड़ से कर दी नोटों की बारिश, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग | देखें वीडियो

Bandar Ka Video: देख सकते हैं कि पेड़ से नोटों की बारिश हो रही है और लोग लूटने के लिए इकट्ठा हुए हैं. घटना यूपी की बताई जा रही है.

Published date india.com Published: August 27, 2025 12:00 PM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: बंदर को सबसे शरारती जानवरों में से एक माना जाता है. वो कब क्या करेगा पहले से कोई नहीं बता सकता. बंदर से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नोटों की बारिश करता दिख रहा है. हैरान कर देने वाली यह घटना यूपी के औरैया जिले की बिधूना तहसील बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक शख्स अपने जरूरी दस्तावेजों के काम से तहसील पहुंचा था और उसने अपनी बाइक पर पैसों से भरा झोला टांगा हुआ था. तभी अचानक एक बंदर आया और उस झोले को लेकर भाग गया.

बंदर उड़ाने लगा नोट

वीडियो में देख सकते हैं कि बंदर फिर पेड़ पर चढ़ गया और वहां से उसने झोला फाड़ दिया. झोला फटते ही उसमें रखे नोट हवा में उड़ने लगे और पूरे परिसर में नोटों की बारिश जैसी स्थिति बन गई. देख सकते हैं कि जैसे ही लोगों ने नोट उड़ते देखे, वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ अचानक टूट पड़ी. हर कोई हवा में उड़ते नोटों को पकड़ने और जमीन पर गिरे पैसों को बटोरने में लग गया. कुछ लोग हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं तो कुछ नोटों को जल्दी-जल्दी जेब में भर रहे हैं. इस घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वीडियो में एक शख्स ये भी कहता दिख रहा है कि ‘अरे उसके पैसे लौटा दो मेहनत की कमाई है.’

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

खूब वायरल हो रहा वीडियो

बंदर और पैसों से जुड़ी यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग इसे देखकर चौंक भी रहे हैं और हंस भी रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा’बंदर ने तो मौज करा दी.’ तो दूसरे ने लिखा, ‘बंदर वाकई शरारती होते हैं.’ वायरल वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.