Bandar Ka Video: रोटी-सब्जी और पोहे बेचने लगा बंदर, खाने के लिए टूट पड़ी लोगों की भीड़ | देखें वीडियो

Bandar Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर ठेले पर खड़ा होकर रोटी-सब्जी इत्यादि बेच रहा है. ग्राहकों की लाइन लगी हुई है.

Published date india.com Published: June 16, 2025 10:50 AM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब और क्या देखने को मिल जाए कोई सोच भी नहीं सकता है. एआई की दुनिया में अब वो चीज भी संभव है जिसके बारे में कोई पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था. फिलहाल एआई से जुड़ा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एआई ने अपनी कल्पना में एक बंदर को फूड स्टॉल पर खड़ा कर दिया है. बंदर ठेले पर रोटी-सब्जी और पोहे बेचने में बिजी हो गया. देख सकते हैं कि वो किस तरह से लोगों को खाना सर्व कर रहा है. लोग भी उसके खाने के ठेले पर टूट पड़े हैं. इस दृश्य को देखकर हर कोई हिल सा गया है.

बंदर बेचने लगा खाना

ध्यान खींच रहे वीडियो में एआई ने एक बंदर को इंसानों की तरह कपड़े पहनाकर एक ठेले पर खड़ा कर दिया है. ठेले पर रोटी, सब्जी और पोहे जैसे खाने के सामान रखे हैं और बंदर बड़े ही सलीके से ग्राहकों को खाना सर्व कर रहा है. वह प्लेट में खाना परोसता है, ग्राहक को देता है और बाकायदा पैसे भी लेता हुआ नजर आता है. बंदर की चाल-ढाल और हरकतें बिल्कुल किसी इंसानी वेंडर जैसी लग रही हैं. वीडियो में भीड़ भी देखी जा सकती है जो उसके ठेले पर खाने के लिए टूट पड़ी है.

वीडियो इंस्टाग्राम पर यहां दिखेगा:

हैरान हुए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग हैं कि एआई की कल्पना किस स्तर तक पहुंच चुकी है. सोशल मीडिया पर इसे देखने वालों ने कमेंट करते हुए लिखा, “अब तो एआई कुछ भी कर सकता है”, “ये बंदर तो मुझसे बेहतर काम कर रहा है”, और “भविष्य यहीं है, बस हमें इसे समझने की देर है.” हालांकि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड है, लेकिन इसकी रियलिटी देखकर कुछ लोग इसे सच भी मान बैठे. इसे lovetrends.ai नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.