Bandar Ka Video Ladki Par Bandar Ka Hamla Ladki Ka Video Google Trends Money Did Omg Thing With Girl Who Having Fun With See What Happened Next Omg Video Went Viral
Bandar Ka Video: बंदर के सामने मस्ती कर रही थी लड़की, फिर जो हुआ हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो
Bandar Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बंदर के सामने पोज देना लड़की को कितना भारी पड़ गए. मौके पर ऐसा नजारा दिखा कोई सोच नहीं सकता.
Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. कुछ वीडियो हमें भावुक कर जाते हैं तो कुछ इतने मजेदार होते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बंदर के साथ मस्ती करती है, लेकिन उसे इसका नतीजा बहुत ही डरावने और मजेदार अंदाज में भुगतना पड़ता है. यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है और इसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है.
बंदर के सामने पोज देना पड़ा महंगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर टहलते हुए एक जंजीर से बंधे बंदर के पास पहुंचती है. उसे देखकर लड़की को शरारत सूझती है और वह उसके करीब जाकर अजीब हरकतें करने लगती है. वह अपनी दोस्त से कहती है कि इन सब पलों को कैमरे में रिकॉर्ड करे. लड़की बंदर के बेहद पास जाकर पाउट बनाकर फोटो खिंचवाने की कोशिश करती है. लेकिन तभी अचानक बंदर उछलकर उसके ऊपर झपट पड़ता है. लड़की डर के मारे चिल्लाते हुए पीछे हटती है और वहां से भाग खड़ी होती है. यह पूरा नजारा इतना अचानक होता है कि देखने वालों की हंसी छूट जाती है.
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर videolucu.funny नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखकर मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि ‘बंदर भाई ने तो सबक सिखा दिया’ और ‘सोशल मीडिया के लिए कुछ भी करने वालों को ऐसे ही जवाब मिलते हैं.’ यह वीडियो इस बात का उदाहरण बन गया है कि जानवरों से मजाक करना कभी-कभी भारी भी पड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.